गुड मॉर्निंग जी। नीट मामले में सीबीआई ने दो बड़ी गिरफ्तारी की है। सीबीआई ने बिहार की राजधानी पटना से पंकज कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया, साथ ही इसके अलावा झारखंड के हजारीबाग से राजू सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पंजाब-हरियाणा में मानसून फीका पड़ गया है। बारिश होने के बाद जहां तापमान में कमी आनी चाहिए वहीं बढ़ोतरी देखी गई।
बीते दिन की बड़ी खबरें
पंजाब-हरियाणा में मानसून पड़ा फीका
पंजाब-हरियाणा में मानसून फीका पड़ गया है। बारिश होने के बाद जहां तापमान में कमी आनी चाहिए वहीं बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज रात और 17 जुलाई को बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
नीट केस में CBI ने 2 और लोगों को किया गिरफ्तार
नीट मामले में सीबीआई ने दो बड़ी गिरफ्तारी की है। सीबीआई ने बिहार की राजधानी पटना से पंकज कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया, साथ ही इसके अलावा झारखंड के हजारीबाग से राजू सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर
काउंटर इंटेलिजेंस ने हथियार तस्करों का किया भंडाफोड़
अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने तीन लोगों को हथियारों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पढ़ें पूरी खबर
लुधियाना में धागा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
लुधियाना में दोपहर को एक धागा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद पूरी फैक्ट्री में धुआं-धुआं हो गया। आग पर काबू पाने के लिए लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा 1 महीने से फ्री
जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा 1 महीने से फ्री है। किसानों ने 16 जून को टोल पर धरना लगाया था। पढ़ें पूरी खबर
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रैक्टर के साथ टकराई
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बस और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें 5 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
नोएडा में हैकर्स ने बैंक से उड़ाए 16 करोड़ रुपए
नोएडा में हैकर्स ने नैनीताल बैंक का सर्वर हैक करके 16 करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर कर लिए। जब इस घटना का पता बैंक कर्मचारियों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। पढ़ें पूरी खबर
एक हफ्ते में दोगुने हुए सब्जियों के रेट
पहाड़ों में हो रही बारिश ने सब्जियों के दाम बढ़ा दिए हैं। हफ्ते पहले जो टमाटर मंडी में 40 से 50 रुपए किलो बिक रहा था। आज वही टमाटर मंडियों में 100 के पार बिक रहा है। पढ़ें पूरी खबर
शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान
पंजाब-हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। चंडीगढ़ में मीटिंग के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि बॉर्डर खुलते ही किसान दिल्ली कूच करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने शहनाज गिल को दी राहत
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल को बड़ी राहत मिली है। एक्ट्रेस व सिंगर शहनाज गिल के एक म्यूजिक कंपनी के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट को अवैध करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर
आज का पंचांग
17 जुलाई 2024 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और शुभ योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल दोपहर 12:27-14:10 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे।
आज का राशिफल
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। कुछ विशेष काम में समस्या रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।
वृष (Taurus)
आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपका यदि कुछ धन लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको कुछ उलझन रहने के कारण समस्या आ सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि कोई मतभेद लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है।
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई मित्र संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी दूर होगी। व्यवसाय से जुड़ी जानकारी आप किसी को शेयर ना करें।
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको मान सम्मान मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ प्राप्त कर सकते हैं। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आप किसी की सलाह से काम ना करें, नहीं तो आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां पर पूरा फोकस बनाएंगे, तभी आप अपने काम को आसानी से समय से पूरा कर पाएंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगा। आपको किसी काम में गलती होने के कारण अपने पिताजी से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए प्रताप व प्रभाव में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी वाणी में व्यवहार पर नियंत्रण रखें। किसी से कोई भी बातचीत बहुत ही देखभाल कर करें। आपको किसी नई योजना की शुरुआत करना बेहतर रहेगा।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। यदि आप पहले से बीमार चल रहे हैं, तो उसमें आपके कष्टो में कमी आएगी। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कोई सुनहरा मौका मिल सकता है।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा मौका मिलने की संभावना है। आप उसे अपने हाथ से जाने ना दें। कोई नई संपत्ति खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है।