ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने स्टेट डिजास्टर रिसपॉन्स फंड की दूसरी किश्त जारी कर दी है। इसके तहत पंजाब को 240 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इन पैसों का इस्तेमाल बाढ़ प्रभावित इलाकों और लोगों की मदद करने के लिए दिया गया है। ताकि जल्द से जल्द हालात को बेहतर बनाया जा सके।
राहत कार्यों में रुकावट नहीं आनी चाहिए
केंद्र सरकार ने रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया को निर्देश दिए हैं कि वह तुरंत इस राशि को सरकार के खातों में जमा करवाए। ताकि सही समय पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। इसके साथ ही यह भी कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत कार्यों में किसी तरह की कोई रुकावट न आए।
हिमाचल को भी दिया फंड
केंद्र सरकार ने सिर्फ पंजाब को ही नहीं बल्कि हिमाचल के लिए फंड जारी किया है। हिमाचल के लिए 198 करोड़ रुपए का फंड जारी किया गया है। यहां आपको बता दें कि दोनों ही राज्य खुद को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर चुके थे और केंद्र सरकार से राज्य के लिए मदद मांगी थी।
केंद्र ने आगे भी मदद किया आश्वासन
केंद्र सरकार ने दोनों ही राज्यों को आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया है। केंद्र ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आगे भी राज्यों को मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके।