गुड मॉर्निंग जी। जमानत पर हाईकोर्ट की स्टे लगाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करें। कर्नाटक के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कलबुर्गी एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए यह धमकी भेजी गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा नेता सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल पर एक भाषण के दौरान तंज कसा है।
बीते दिन की बड़ी खबरें
सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं
जमानत पर हाईकोर्ट की स्टे लगाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करें। पढ़ें पूरी खबर
शुभमन गिल टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान
बीसीसीआई ने शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया है। वह जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इसके साथ ही शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
कर्नाटक के एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
कर्नाटक के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कलबुर्गी एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए यह धमकी भेजी गई है। जिसके बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पढ़ें पूरी खबर
CM मान ने रिंकू और अंगुराल पर कसा तंज
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा नेता सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल पर एक भाषण के दौरान तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं की तुलना कछुए और चूहे से कर दी। पढ़ें पूरी खबर
शीतल अंगुराल ने नगर निगम खिलाफ किया जमकर हंगामा
जालंधर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने नगर निगम प्रशासन पर भाजपा के पोस्टर उतरवाने का आरोप लगाया है। इसी लेकर वह नगर निगम के ऑफिस पहुंच गए और वहां पर जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर
Elante Mall में बच्चे की मौत को लेकर परिवार का बयान आया सामने
चंडीगढ़ के एलांते मॉल में टॉय ट्रेन पलट गई। जिससें उसमे बैठा 11 साल के बच्चे की नीचे गिरने से मौत हो गई। अब इस मामले पर उसके परिवार का पहला बयान सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर
Jalandhar By Election : चुनाव अधिकारी ने ये 7 नामांकन किए रद्द
जालंधर उपचुनाव में चुनाव अधिकारी ने 7 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। क्योंकि इनके नामांकन पत्र में कुछ खामियां पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें रद्द कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
जालंधर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
जालंधर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद राजीव ओंकार टिक्का ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
रूस में चर्च पर आतंकी हमला, पुलिस समेत 15 की मौ'त
रूस में आतंकियों ने चर्च पर हमला किया है। इसमें एक पादरी, 8 पुलिसकर्मियों सहित कुल 15 की मौत हो गई। पुलिस के 25 जवान भी घायल हैं। वहीं, 4 आतंकी भी मारे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ के Elante Mall में पलटी Toy Train
चंडीगढ़ के एलांते मॉल में टॉय ट्रेन पलट गई। जिससें उसमे बैठा 11 साल का बच्चा नीचे गिर गया।बच्चे को सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पढ़ें पूरी खबर
जालंधर में कमरे से निकला 6 फुट लंबा सांप
जालंधर के केएमवी कॉलेज के पास एक क्वार्टर में से 6 फीट लंबा सांप निकला है। सांप को देखते ही लोगों में शोर-शराबा मचा गया। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। पढ़ें पूरी खबर
राजस्थान में गुरसिख लड़की को ज्यूडिशियल एग्जाम देने से रोका
राजस्थान में गुरसिख लड़की को लोकसेवा आयोग की तरफ से करवाए जा रहे ज्यूडिशियल एग्जाम नहीं देने दिया गया। क्योंकि गुरसिख लड़की ने कृपाण पहनी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
हज में 1,301 यात्रियों की गर्मी से मौत
इस साल सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या 1301 तक पहुंच गई है। इस बीच 98 भारतीयों की भी मौत हो गई है। मरने वालों में अधिकतर मिस्र के थे। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत
पंजाब में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन तापमान में औसतन 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
आज का पंचांग
25 जून 2024 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर श्रवण नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:59-12:47 है। राहुकाल सायं 15:52-17:36 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे।
आज का राशिफल
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहनेवाला है। आप अपने किसी भी कार्य में ढील न दें, इससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कुछ विवाद आपको परेशान कर सकते हैं। नौकरी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृष (Taurus)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आपको किसी भी तरह की गलती से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान से काम करें नहीं तो अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाले रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप कुछ नयी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपको आपकी आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजना पर अच्छा धन लगाएंगे, जो आपकी आय को बढ़ायेगा। आप फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं अन्यथा आर्थिक हानि भी हो सकती है।
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरीक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको राहत मिलेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है।
कन्या (Virgo)
आज आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आपके प्रभाव में प्रताप में वृद्धि होगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए अपने काम के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें अन्यथा समस्या हो सकती है। आपको किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
वृश्चिक(Scorpio)
आज आप लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। आप आध्यात्म के कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे। किसी काम में आप बिना सोचे समझे हाथ न डालें, नहीं तो उसमें आपको कोई नुकसान होने की भी संभावना है।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो इस समय में वह भी आपको वापस मिल सकता है।
मकर (Capricorn)
आज आप कोई भी कार्य जिम्मेदारी से करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस की दी गई सलाह पर आप अमल करें अन्यथा दिक्कत हो सकती है। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो आपको समस्या होगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको अपने किसी मित्र से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए अपनी आय को बढ़ाने के लिए रहेगा। आज आपको इन्कम के कुछ नए सोर्स मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपको कोई काम जल्दबाजी में करने से बचाना होगा।