गुड मॉर्निंग जी।
नहीं रहे दिग्गज नेता सुखदेव सिंह ढींढसा
शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता सुखदेव सिंह ढींढसा का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
मोदी कैबिनेट में हाईवे को मिली मंजूरी
नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में आज 5 अहम फैसले लिए गए हैं। जिसका असर लोगों और किसानों पर पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
केंद्र सरकार ने किसानों को दिया तोहफा
केंद्र सरकार ने किसानों को खास तोहफा दिया है। केंद्र ने धान, कपास, सोयाबनी, अरहर समेत 14 फसलों की MSP (Minimum Support Price) बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर
जालंधर के नितिन कोहली होंगे AAP में शामिल
जालंधर के मशहूर जूता कारोबारी नितिन कोहली कल आम आदमी पार्टी जॉइन करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक नितिन कोहली को आप जालंधर सेंट्रल के हलके की जिम्मेदारी दे सकती है। पढ़ें पूरी खबर
ईरान में 3 पंजाबी नौजवान किडनैप
पंजाब के 3 नौजवानों का ईरान में किडनैप कर लिया गया है। किडनैपर्स ने 55 लाख से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब सरकार ने फाजिल्का SSP को किया सस्पेंड
पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फाजिल्का के एसएसपी Varinder Singh Brar को करप्शन के केस में कार्रवाई न करने पर सस्पेंड कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका ने विदेशी स्टूडेंट्स को दिया बड़ा झटका
अमेरिका ने विदेशी स्टूडेंट्स के लिए नए वीजा इंटरव्यू पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अमेरिका में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स सोशल मीडिया प्रोफाइल जांच को और सख्त करने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
रेलवे स्टेशन पर रील बनाने पर लगा बैन
देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्टेशन पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी न करने की अपील की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब समेत इन राज्यों में होगी Mock Drill
ऑपेरशन सिंदूर के बाद पंजाब में फिर मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक यह मॉक ड्रिल पाकिस्तान के साथ लगने वाले राज्यों में की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ में कोरोना मरीज की मौ'त
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आया है। जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
आज का पंचांग
29 मई 2025 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र और शूल योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को कोई अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54-12:42 मिनट तक है। राहुकाल दोपहर 14:01-15:45 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण करेंगे।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आप अपने व्यवसाय में किसी के साथ पार्टनरशिप करने के बारे में सोच सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को किसी एक्सपर्ट की राय के बिना इन्वेस्टमेंट करने से नुकसान होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको कुछ नए लोगों का फायदा मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आपके लिए बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। बॉस से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। मनोरंजन की चीजों पर आप अच्छा खासा खर्च करेंगे। संतान के मन में चल रही उलझनों को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी जिम्मेदारियां से पीछे बिल्कुल न हटे।
कर्क राशि
आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपके मन में उलझने अधिक रहेंगी। आपको यदि किसी काम को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे न पड़े। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे कामो में अच्छी सफलता मिलेगी। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिससे उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है।
सिंह राशि
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपको अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहे, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या आ सकती है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती हैं। आपको महिला मित्रों से थोड़ा सावधान रहना होगा।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने कामों में जोश व उत्साह से आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। संतान की संगति पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपको आर्थिक मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों से रिश्ते को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आपकी किसी बात से माताजी नाराज हो सकती हैं। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। आपसे कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हो, तो आप उसे दोबारा न करें। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से बातचीत थोड़ा ध्यान देकर करनी होगी।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने करियर में आगे बढ़ने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। आप कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा मुकाम हासिल करने मे कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने से आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं, जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही कर रहे हैं, बाद में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने लेने के लिए रहेगा, तभी आप कुछ नया कर पाएंगे। आप अपने लक्ष्य को पकड़ कर चलें। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से कोई बात सोच समझ कर बोली होगी