ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने किसानों को खास तोहफा दिया है। केंद्र ने धान, कपास, सोयाबनी, अरहर समेत 14 फसलों की MSP (Minimum Support Price) बढ़ा दी है। कैबिनेट ने आज इस पर फैसला लिया। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है।
सरकार पर बढ़ेगा 2 लाख 7 हजार करोड़ का बोझ
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि धान की नई MSP 2369 रुपए तक की गई है, जो पहले से 69 रुपए ज्यादा है। कपास की नई MSP 7710 रुपए तक तय की गई है। वहीं दूसरी किस्म की नई MSP 8,110 रुपए कर दी गई है, जो पहले से 589 रुपए ज्यादा है।
उन्होंने आगे कहा कि नई MSP से सरकार पर 2 लाख 7 हजार करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। यह पिछले फसल सीजन की तुलना में 7 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि MSP फसल की लागत से कम से कम 50% ज्यादा हो, इस बात का ध्यान रखा गया है।
क्या होता है MSP
MSP का पूरा मतलब है कि मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानि के न्यूनतम समर्थन मूल्य। जो किसानों को उनकी फसल की गारंटी देता है। भले ही बाजार में फसल की कीमतें गिर जाएं, पर सरकार उन्हें इतने रुपए जरूर देगी। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि बाजार में उतार-चढ़ाव का असर किसानों पर न पड़े और उन्हें फसल की न्यूनतम कीमत जरूर मिले।