ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मशहूर बिजनेसमैन नितिन कोहली आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने उन्हें पार्टी में जॉइन करवाया। आप में शामिल होने के बाद नितिन कोहली जालंधर नगर निगम पहुंचे। जहां मेयर विनीत धीर ने उनका स्वागत किया और पार्टी में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
सेंट्रल हलके का इंचार्ज बनाया
पार्टी जॉइन करवाने के साथ ही मनीष सिसोदिया ने नितिन कोहली को पार्टी जॉइन करवाने के साथ सेंट्रल हलके से इंचार्ज भी नियुक्त कर दिया है। पहले इस हलके से भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा इंचार्ज थे।
नितिन पार्टी के साथ एक्टिव रहे
मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप पार्टी के समर्थन में भी नितिन एक्टिव रहे है, लेकिन आज औपचारिक रूप में वह पार्टी में शामिल हो गए है। ऐसे में पंजाब के उद्योगपति आप पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहते है। पंजाब में नशे के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सहारना लोगों द्वारा की जा रही है। वहीं स्कूलों को डेवल्प करके बच्चों को बढ़िया शिक्षा दी जा रही है। पंजाब में रोजगार के लिए इस समय माहौल काफी अच्छा है।
जालंधर का हैं जाना-माना चेहरा
नितिन कोहली जालंधर के जाने-माने बिजनेसमैन हैं और वह ऑल इंडिया हॉकी संगठन के उपाध्यक्ष हैं। पिछले काफी समय से पार्टी हाईकमान नितिन कोहली के साथ संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। जब नितिन कोहली ने हामी भरने के बाद ही उन्हें पार्टी शामिल करने का फैसला लिया गया है।
सेंट्रल हलके से तलाश खत्म
विधायक रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार में नाम आने के बाद पार्टी एक ऐसा चेहरा ढूंढ रही थी जिसकी बेदाग छवि हो और शहर का बड़ा नाम है। नितिन कोहली के पार्टी जॉइन करने से पार्टी की छवि सुधरेगी तो वहीं दोआबा में पार्टी को इसका फायदा भी मिलेगा।