web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

जालंधर विधायक रमन अरोड़ा की दोबारा पेशी, कोर्ट ने दिया इतने दिन का रिमांड


जालंधर विधायक रमन अरोड़ा की दोबारा पेशी,
5/29/2025 5:43:55 PM         Raj        Raman Arora, remand, Jalandhar MLA Arrested, Raman Arora Arrested, Punjab Government Jalandhar, Corruption charges, Jalandhar Big Breaking News, Jalandhar Latest News             

ख़बिरस्तान नेटवर्क : भ्रष्टाचार में गिरफ्तार जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेशी की गई। पेशी के बाद विजिलेंस ने कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मांगी है। पर कोर्ट ने सिर्फ 4 दिन की ही रिमांड दी है। इससे पहले वह 5 दिन की रिमांड पर थे। 

समधी समेत बेटा भी नामजद

मीडिया से बात करते हुए वकील ने बताया कि इस मामले में विधायक के समधी राजू मदान, बेटा राजन अरोड़ा और महेश मखीजा के नामजद किया गया है। कहा जा रहा है कि विधायक ने पूछताछ के दौरान माना कि उसका बेटा नगर निगम के कामकाज देखता था और पार्टी संग नगर निगम में जाकर काम करवाकर देता था। इसी के चलते विजिलेंस तीनों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है, साथ ही कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी करवाएगी। 

गायब बैगों की तलाश

विजिलेंस अब उन तीन बैगों को तलाश कर रही है, जिन्हें विधायक की सिक्योरिटी हटाने के बाद ठिकाने लगाया गया है। विजिलेंस की कई टीमें बैग ढूंढने में जुट हुई हैं। मखीजा और मदान पर बैग गायब करने का आरोप है। वहीं, विधायक रमन अरोड़ा का आज रिमांड भी खत्म हो रहा है। विजिलेंस रिमांड बढ़वाने के लिए रमन अरोड़ा को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। 

निगम में कप्शन नेटवर्क

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के खुलासों के बाद विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि वह लोगों को एटीपी के जरिए फर्जी नोटिस भिजवाते थे। बाद में खुद उनके साथ सेटिंग करते थे। विजिलेंस पूछताछ में सामने आया है कि निगम दफ्तर के अंदर का काम बेटा राजन अरोड़ा ही संभालता था। निगम अधिकारियों से नोटिस जाते थे। विधायक अधिकारियों को खींचते थे। एमएलए दफ्तर में सेटिंग होती थी। बेटा निगम में जाकर काम करवाता था। अब इस केस में एक महिला निगम अफसर की भी एंट्री हुई है।

विजिलेंस को शहर के एक बेकरी मालिक ने बताया है कि बिल्डिंग बनाने पर विधायक ने इसे सील करवा दिया था। सेटिंग होने के बाद विधायक ने महिला निगम मुलाजिम के पास तीन लाख रुपए रिश्वत देने के लिए भेजा था। वह अढ़ाई लाख लेकर चले गए तो मैडम भड़क गईं थीं। बेटे से पचास हजार मंगवाकर तीन लाख दिए थे। 

बेटे को तैयार कर रहे थे अरोड़ा

अपनी राजनीतिक विरासत के लिए रमन अरोड़ा ने बेटे राजन अरोड़ा को भी पालीटिक्स में एक्टिव कर लिया था। पिता का हाथ बंटाने के अलावा राजन कई आयोजनों में बतौर चीफगेस्ट भी जाते थे। उनके समधी मदान भी शहर के कई आयोजनों में अकेले शिरकत करते थे। हालांकि राजन और मदान के पास पार्टी में कोई ओहदा नहीं है। मदान को खबरों में पत्रकार सीनियर वालंटियर लिखते थे। 

मदान एंड मखीजा भी बुरे फंसे

विधायक रमन अरोड़ा के लेफ्ट एंड राइट हैंड महेश मखीजा और राजू मदान की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस टीमें कई जगह छापेमारी कर चुकी है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद लापता बैग मिलेंगे जिसके बाद बाकी खुलासे होंगे। मखीजा को विधायक रमन अरोड़ा का मुख्य राजदार माना जा रहा है। अरोड़ा के विधायक बनने के बाद मखीजा तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने साईंदास स्कूल में भागवत कथा करवाई थी। अब मखीजा भी फरार है। विजिलेंस जानती है कि अगर रमन अरोड़ा के खिलाफ मजबूत मामला बनाना है तो मखीजा और मदान को हर हाल में ढूंढना होगा। 

विधायकी के बाद बड़ी संपदा की जांच

विजिलेंस ने जो डाटा जुटाया है उसके मुताबिक रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद उनकी संपदा में अकूत वृद्धि हुई है। शहर में कई जायदादों में रमन अरोड़ा का कनेक्शन निकल रहा है। हालांकि विजिलेंस ने अभी तक बीस से ज्यादा जिन प्रापर्टीज की जांच की है वह उनके करीबी लोगों के नाम पर निकली है। 

जांच के दायरे में जायदाद

बीएमसी चौक से शास्त्री मार्केट के बीच दुकानें, गुरु नानक मिशन चौक के पास निजी अस्पताल, मॉडल टाउन पंजाब एंड सिंध बैंक के पास मार्केट, इंडस्ट्री एरिया में औद्योगिक प्रॉपर्टी, सब्जी मंडी में दो दुकानों सहित शहर के कुछ अन्य चुनिंदा जगहों का रिकॉर्ड विजिलेंस ने पटवारी और कानूनगो से तलब किया है।

इसके अलावा सुच्ची पिंड, चोहकां, रेरू पिंड, पठानकोट चौक, 66 फुटी रोड फोल्ड्रीवाल के पास भी रिकार्ड चेक किया जा रहा है। रामामंडी के पास भी बड़ी जमीन और एक गौशाला की जमीन भी जांच के दायरे में है।

रिकार्डिंग से और फंसेंगे अरोड़ा

शहर के एक बाजार में दुकानों की डील में दुकानदार को विधायक ने जो फोन किया था वो उसने रिकार्ड कर लिया था। फोन पर वह पैसे को लेकर बात कर रहे हैं। ये रिकार्डिंग विजिलेंस को मिल चुकी है। अगर ये रिकार्डिंग पब्लिक डोमेन में आई तो अरोड़ा की और बदनामी होगी। अरोड़ा से तंग लोग विजिलेंस की पूरी मदद कर रहे हैं। इनमें छोटे बड़े दुकानदार, पुलिस अफसर, लीडर और कारोबारी शामिल हैं। 

'Raman Arora','remand','Jalandhar MLA Arrested','Raman Arora Arrested','Punjab Government Jalandhar','Corruption charges','Jalandhar Big Breaking News','Jalandhar Latest News'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • मॉडल टाउन मार्केट से दिन-दहाड़े बाइक लेकर चोर फरार,

    मॉडल टाउन मार्केट से दिन-दहाड़े बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

  • आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने जमकर की पुलिस की तारीफ,

    आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने जमकर की पुलिस की तारीफ, बोले - 'आज बड़ी घटना होने से बची'

  • कमल विहार में दो गुटों का झगड़ा,

    कमल विहार में दो गुटों का झगड़ा, गोली चलने के आरोप

  • लैंटर में छिपा रखी थी शराब,

    लैंटर में छिपा रखी थी शराब, एक एक कर निकाली सैंकड़ों बोतलें

  • AAP ने रमन अरोड़ा को लेकर साझा की पोस्ट,

    AAP ने रमन अरोड़ा को लेकर साझा की पोस्ट, लिखा - अपना हो या बेगाना भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

  • सीएम के पोर्टल से फंसे MLA Raman Arora,

    सीएम के पोर्टल से फंसे MLA Raman Arora, एटीपी वशिष्ठ के साथ मिलकर करते थे भ्रष्टाचार

  • रमन अरोड़ा पर एक्शन से पहले हुआ होमवर्क,

    रमन अरोड़ा पर एक्शन से पहले हुआ होमवर्क, विजिलेंस ने पहले जुटाए सबूत

  • MLA Raman Arora के घर पर रेड बनी शहर में चर्चा का विषय,

    MLA Raman Arora के घर पर रेड बनी शहर में चर्चा का विषय, जानें किसने क्या-क्या कहा

  • रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद किया अरेस्ट,

    रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद किया अरेस्ट, ATP के साथ मिलकर करते थे भ्रष्टाचार

  • रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद अफसरों और लीडरों को CM मान की चेतावनी,

    रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद अफसरों और लीडरों को CM मान की चेतावनी, भ्रष्टाचारी बख्शे नहीं जाएंगे, देखें Video

Recent Post

  •  पंजाब में इतने दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके,

    पंजाब में इतने दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके, आदेश जारी

  • RCB की जीत के बाद ट्रोल होने लग गए विराट कोहली,

    RCB की जीत के बाद ट्रोल होने लग गए विराट कोहली, पंजाब के खिलाड़ी को ये कह दिया, देखें Video

  • देश में कोरोना के मामले 2 हजार के करीब पहुंचे,

    देश में कोरोना के मामले 2 हजार के करीब पहुंचे, अब तक इतने लोगों की हो चुकी है मौ'त

  • पठानकोट  में भारत-PAK सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार,

    पठानकोट में भारत-PAK सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं जांच

  • बठिंडा में अवैध शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़,

    बठिंडा में अवैध शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 80 हजार लीटर इथेनॉल से भरे दो ट्रक जब्त, 8 गिरफ्तार

  • Punjab में लोगों के Phone पर सुबह से आ रहे Alert के Message,

    Punjab में लोगों के Phone पर सुबह से आ रहे Alert के Message, घर से निकलने से पहले हो जाए सावधान

  • पंजाब की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका,

    पंजाब की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 की मौ'त, कई मलबे में दबे

  • विधायक रमन अरोड़ा केस में एक और एक्शन,

    विधायक रमन अरोड़ा केस में एक और एक्शन, निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर भी गिरफ्तार

  • भारत में कोरोना से 14 लोगों की मौ'त,

    भारत में कोरोना से 14 लोगों की मौ'त, पाकिस्तान का एक और जासूस गिरफ्तार

  • रमन अरोड़ा को कोर्ट ने भेजा फिर रिमांड पर,

    रमन अरोड़ा को कोर्ट ने भेजा फिर रिमांड पर, पंजाबियों अगले 24 घंटे के लिए हो जाएं अलर्ट

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY