ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार बिक्रम सिंह मजीठिया को झटका लगा है। मजीठिया को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने अपनी अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी। आपको बता दें कि रविवार को उनकी रिमांड खत्म हो जाएगी।
दोनों पक्षों के वकीलों ने यह कहा
सरकारी वकील ने कहा कि मजीठिया के वकीलों ने अर्जी लगाई थी, लेकिन वह कानूनी तौर पर वैध नहीं थी। इसलिए उन्होंने उस अर्जी को वापस ले लिया है। वहीं जीठिया के वकीलों ने कहा कि कल आए रिमांड ऑर्डर में 6 जून लिखा था, जबकि आज सुबह आए ऑर्डर में 6 जुलाई लिखा है। ऐसे में सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अब मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।
कल भी हो चुकी है मामले पर सुनवाई
आपको बता दें कि इस मामले में कल भी सुनवाई हुई थी। जिस पर कोर्ट ने कल यानी 4 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया था। फिलहाल मजीठिया को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। मजीठिया ने अपनी याचिका में गिरफ्तारी को अवैध बताया है और रिमांड आदेश को रद्द करने की मांग की गई है। आय से अधिक संपत्ति में गिरफ्तार बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा है। यह रिमांड रविवार 6 जुलाई को खत्म होगी।
25 जून को किया गया था अरेस्ट
बिक्रम मजीठिया के घर 25 जून को सुबह-सुबह विजिलेंस अधिकारियों ने रेड की थी। विजिलेंस के 30 अधिकारी मजीठिया के घर रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर धक्का मारने के आरोप भी लगाए थे। दोपहर सवा 12 बजे मजीठिया को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था।
FIR में 540 करोड़ रुपए की संपत्ति का जिक्र
मजीठिया पर 25 जून तड़के सुबह 4 बजे केस दर्ज किया गया था FIR के मुताबिक मजीठिया के पास 540 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जो उनकी घोषित आय से कहीं ज्यादा है। वहीं मनी लॉड्रिंग के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल, संदिग्ध विदेशी लेनदेन को लेकर केस दर्ज किया गया है। वहीं विजिलेंस की टीम ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं।