खबरिस्तान नेटवर्क। पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फाजिल्का के एसएसपी varinder singh brar को करप्शन के केस में कार्रवाई न करने पर सस्पेंड कर दिया है। विजिलेंस विभाग ने साइबर सेल के एसएचओ मुंशी सहित चार व्यक्तियों को रंगे हाथों एक लाख रुपए की रिश्वत से लेते हुए गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।
दरअसल, विजिलेंस ने बीते दिन फाजिल्का साइबर सेल के चार मुलाजिमों को गिरफ्तार किया था। वे एक नाबालिक पर साइबर केस दर्ज करने की धमकी दे रहे थे। बदले में उन्होंने लाखों रुपए रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर एसएचओ मनजीत सिंह, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल राजपाल, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल शिंदरपाल सिंह और वरिष्ठ कॉन्स्टेबल सुमित कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
पंजाब सरकार की करप्शन केस में पिछले दस दिन के दौरान दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले अपने ही एमएलए रमन अरोड़ा पर बड़ी कार्रवाई की थी। विजिलेंस ने विधायक रमन अरोड़ा को नगर निगम के फर्जी नोटिस भिजवाकर पैसे लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।