ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंजाब दौरे को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब के दौरे पर नहीं आ रही हैं। खुद इसकी पुष्टि भारत सरकार की प्रैस इंफोर्मेशन ब्यूरो ने दी है।
प्रैस इंफोर्मेशन ब्यूरो ने मीडिया में चल रही खबरों को फर्जी बताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मीडिया में चल रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27-28 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे और डेरा ब्यास जाएंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा ऐसी किसी यात्रा की घोषणा नहीं की गई है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे वेरिफाइड जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।