भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास आज तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास होने जा रहा है। इस अभ्यास में 12 देशों की सेनाएं जुटेंगी। जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत 12 देशोंं की सेनाएं शामिल होंगी। तरंग शक्ति के नाम से होने वाला यह युद्धाभ्यास अगस्त के पहले हफ्ते में होगा। जो यह सेशन राजस्थान के जोधपुर में होगा। इसमें वायु सेनाओं के फाइटर जेट, राफेल जेट इस प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे।
भारतीय वायु सेना पहली बार करने जा रही युद्धाभ्यास
बता दें कि अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होने वाला ये सेशन सितंबर तक जारी रहेगा। फिलहाल प्रैक्टिस सेशन साउथ इंडिया में चल रहा है। भारतीय वायु सेना पहली बार बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास जोधपुर आयोजित करने जा रही है। इसमें दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेना के जांबाज फाइटर बंबर और स्ट्रैटेजिक लिफ्ट विमान होंगे।
जानकारी मुताबिक, ये अभ्यास दो फेज में होगा और इसकी शुरुआत दक्षिण भारत के एयरबेस से होगी। वहीं अगस्त के मध्य से सितंबर के मध्य तक यह जोधपुर में होगा। युद्धाभ्यास में 12 देशों को बुलाया गया है।
कई बड़े देश होने जा रहे शामिल
क्वाड देश अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के अलावा यूरोप की तीन बड़ी वायु सेनाओं ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के फाइटर जेट भी अभ्यास में हिस्सेदारी करेंगे। स्पेन और यूएई को भी बुलाया गया है।
अमेरिका के रेड फ्लैग वॉर गेम के स्तर का होगा
यह अभ्यास अमेरिका के रेड फ्लैग वॉर गेम के स्तर का होगा, जिसमें नोटों देश हिस्सा लेते हैं। रेड फ्लैग वॉर गेम जून 2023 में हुआ था। इसमें भारत ने भी हिस्सेदारी की थी और अपने राफेल लड़ाकू विमान लेकर गया था।