फरवरी का महीना छुट्टियों के साथ शुरू हो गया है। 2 फरवरी को रविवार है, जो साप्ताहिक अवकाश है। अगले दिन 3 फरवरी (सोमवार) को बसंत पंचमी का त्यौहार है। इसके चलते अधिकांश राज्यों में स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। यह अवकाश न केवल बच्चों के लिए बल्कि कामकाजी लोगों के लिए भी राहत भरा होगा। पंजाब में सरकारी कैलेंडर के अनुसार 2 फरवरी (रविवार) को बसंत पंचमी का अवकाश है।
2 फरवरी को रविवार है, जिसके कारण स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। बसंत पंचमी का त्यौहार 3 फरवरी को मनाया जाएगा। इसके चलते अधिकतर जगहों पर अवकाश रहेगा। हालाकि, पंजाब में वसंत के लिए 3 फरवरी कोई सरकारी छुट्टी नहीं है। लेकिन कई निजी स्कूल अपने स्तर पर 3 फरवरी को छुट्टी दे सकते हैं।
यह त्यौहार विशेष रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है।बसंत पंचमी या श्री पंचमी हिन्दुओं का प्रमुख सांस्कृतिक एवं धार्मिक त्यौहार है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती, कामदेव और विष्णु की पूजा की जाती है। यह प्रकृति के सौंदर्य, नई शुरुआत, और सकारात्मकता का उत्सव भी है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा से मन में शांति और ज्ञान का संचार होता है।