ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर समेत पंजाब में पनबस के कर्मचारियों ने दोपहर 12 बजे से बस स्टैंड को बंद कर दिया। जिस कारण लोगों का दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पनबस कर्मचारियों का कहना है कि सैलरी न मिलने के कारण राज्य में सभी बस स्टैंड में चक्का जाम किया गया है।
आधा सितंबर बीत गया नहीं आई सैलरी
कर्मचारियों का कहना है कि सिंतबर का आधा महीना बीत गया पर सैलरी अभी तक नहीं आई है। जिससे नाराज पंजाब रोडवेज अथॉरिटी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा बस स्टैंड को बंद करके प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य 18 बस स्टैंड को बंद किया गया है। पहले अधिकारियों ने शुक्रवार-शनिवार को सैलेरी देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन सैलेरी नहीं दी गई।
कर्मी ने कहाकि 6 महीने हो गए हैं, हर बार नए ठेकेदार की तरफ से उनकी सैलरी अधिकारियों की तरफ से दी जाती है। इस दौरान अधिकारियों ने कारण बताते हुए कहा कि ठेकेदार ना आने के कारण सैलेरी देने में परेशानी हो रही है। ऐसे में अधिकारी अन्य ठेकेदार के साथ बातचीत कर रहे हैं।
2 बजे तक किया गया बंद
कर्मचारियों ने कहा कि वह कई बार प्रशासन से ठेका बंद करने की मांग कर चुके है ताकि डायेक्ट उनके साथ प्रशासन तालमेल बनाए और आउटसोर्स और कच्चे मुलाजिमों की भर्ती की जाए है। उनके विभाग में 4 ठेकेदार है, लेकिन एक भी ठेकेदार की तरफ से सैलरी कर्मियों को नहीं दिलाई जाती। जिसके चलते आज 2 घंटे के लिए 12 से 2 बजे तक बस स्टैंड को बंद कर दिया गया। अगर समय पर सैलेरी ना दी गई तो जल्द अगली रणनीति तय करके संघर्ष को तीखा किया जाएगा।