अमृतसर के बाद अब फगवाड़ा में भी आम आदमी पार्टी ने अपना मेयर बना लिया है। राजपाल उप्पल फगवाड़ा के नए मेयर होंगे। जबकि तेजपाल बसरा सीनियर डिप्टी मेयर, विपिन सूद को डिप्टी मेयर बनाया गया है। निगम चुनावों में 17 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।
20 सीटों के बावजूद मेयर नहीं बना पाई कांग्रेस
फगवाड़ा की 50 सीटों में से कांग्रेस ने 20 सीटों पर कब्जा किया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने 17 सीटों पर, भाजपा, अकाली दल और बसपा ने 3-3 सीटें अपने नाम की थी। लग रहा था कि कांग्रेस मेयर बनाने में कामयाब हो जाएगी। पर अमृतसर की तरह ही फगवाड़ा में आप ने अपना मेयर बना लिया है।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दी बधाई
फगवाड़ा में नगर निगम में मेयर बनाने के बाद आप पंजाब प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि फगवाड़ा मेयर नगर निगम चुनाव में भी आप ने भारी जीत दर्ज की है।