पंजाबी संगीत राजवीर जवंदा इस समय ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के बद्दी में वह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी हालत इस समय गंभीर बनी हुई है। जिससे उनके प्रशंसक और पूरी इंडस्ट्री सदमे में है।
राजवीर जवंदा के स्वास्थ्य को लेकर मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल की ओर से एक बड़ी अपडेट जारी की गई है। जिसके अनुसार पंजाबी गायक की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जवंदा में कोई सुधार नहीं देखा गया है। फोर्टिस अस्पताल ने कहा कि क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस टीम उनकी निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि राजवीर जवंदा पिछले 4 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं।
अब तक की जानकारी के अनुसार
27 सितंबर - दोपहर 1:45 बजे राजवीर जवंदा को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल लाया गया। सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पहले दिल का दौरा पड़ा था। अस्पताल पहुचने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
28 सितंबर - डॉक्टरों ने बताया कि राजवीर वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी और इलाज कर रही है।
29 सितंबर - डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।
30 सितंबर - मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ने गायक के स्वास्थ्य पर अपडेट जारी करते हुए बताया कि एमआरआई स्कैन में उनके मस्तिष्क में गंभीर चोटें आई हैं।