web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

आज चौथे नवरात्र पर होगी मां कुष्मांडा की पूजा-आराधना, पढ़िए राशिफल, कल की बड़ी खबरें और खास इवेंट


आज चौथे नवरात्र पर होगी मां कुष्मांडा की पूजा-आराधना,
10/18/2023 8:27:31 AM         Raj        Horoscope,18th October Horoscope, Today Horoscope, Today RashiFal, Breaking News, Punjab Latest News, Jalandhar,             

गुड मॉर्निंग जी। ये आस्था है या अंधविश्वास की पराकाष्ठा एक युवक ने माता के चरणों में अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। घटना मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की है। मामला बसैया माता मंदिर का है। तिवारी का पुरा निवासी सतीश जाटव नवरात्री के व्रत रखे हुए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

आज के इवेंट

  1. पंजाब के सीएम भगवंत मान आज अमृतसर पहुंच रहे हैं। नशे के खिलाफ अमृतसर पुलिस के अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। द होप- अरदास, शपथ व खेल को सफल बनाने के लिए आज 40 हजार से अधिक स्टूडेंट गोल्डन टेंपल में इकट्‌ठा हो रहे हैं। शुरुआत एक वॉकथान से होगी।
  2. गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के भारत मंडपम में आदिवासी युवकों के साथ बातचीत करेंगे। ये आयोजन ट्राइबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत हो रहा है।
  3. कांग्रेस राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। राज्य में 25 नवंबर को वोटिंग है, नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल दौरे पर जाएंगे। आज इजराइल-हमास जंग का 12वां दिन है।

मंगलवार की बड़ी खबरें

जालंधर में घर के बाहर मां-बेटी की गोलियां मारकर हत्या

जालंधर : पतारा इलाके से लगते अमर नगर में दो बाइक सवार युवकों ने मां और बेटी को गोली मार दी। घटना मंगलवार सुबह की है। परिवार ने इस घटना के पीछे उनके दामाद का हाथ होने का बात कही है। जोकि अमेरिका में रह रहा है। परिवार के मुताबिक बेटी की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

ट्राइडेंट और क्रिमिका ग्रुप पर IT की छापेमारी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ट्राइडेंट और क्रिमिका ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है। पूरे देश में ग्रुप की अलग-अलग ब्रांचों पर ये रेड की गई है। लुधियाना और बरनाला में आईटी विभाग की टीमें पहुंची हैं। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

पूर्व कांग्रेस विधायक जीरा अरेस्ट, सुबह सुबह पुलिस ने घर से उठाया

पंजाब में एक और कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी हुई है। सुबह पांच बजे घर में सो रहे पुलिस ने पूर्व विधायक और फिरोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

आतंकी रिंदा से जुड़े दो सहयोगियों को पुलिस ने हथियारों समेत किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस आतंकियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। बता दें कि पंजाब में आतंकी रिंदा के दो सहयोगियों को पुलिस ने धर दबोचा है पुलिस पड़ताल में जानकारी मिली है कि यह दोनों पंजाब में टारगेट किलिंग की तैयारी में थे इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

हाईकोर्ट ने बर्खास्त SHO नवदीप सिंह की जमानत याचिका की खारिज

जालंधर ढिल्लों ब्रदर्स मामले में बर्खास्त इंस्पेक्टर नवदीप सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। वह अभी भी इस मामले में फरार चल रहे हैं। जानकारी देते हुए वकील गुरजीत सिंह काहलों ने बताया कि हाईकोर्ट ने नवदीप सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस मामले में 3 पुलिसकर्मी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए बर्खास्त इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, ASI बलविंदर सिंह और महिला कांस्टेबल जगजीत कौर ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

आज है मां का चौथा नवरात्रा

नवरात्रि के चौथे दिन देवी के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा होती है। देवी कुष्मांडा आदिशक्ति का वह स्वरूप है जिनकी मंद मुस्कान से इस सृष्टि ने सांस लेना आरंभ किया, यानी इस सृष्टि का आरंभ किया। देवी कुष्मांडा का निवास स्थान सूर्यमंडल के बीच में माना जाता है। देवी का तेज ही इस संसार को तेज बल और प्रकाश प्रदान करता है। देवी कुष्मांडा मूल प्रकृति और आदिशक्ति हैं। जब सृष्टि में चारों तरफ अंधकार फैला था। उस समय देवी ने जगत की उत्पत्ति की इच्छा से मंद मुस्कान किया इस सृष्टि में अंधकार का नाश और सृष्टि में प्रकाश फैल गया।

18 अक्तूबर का पंचांग

बुधवार 18 अक्तूबर 2023 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:05 से 13:30 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे।

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि (Aries Horoscope)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर मामले में सावधान रहने का है। आज आप सेहत का ध्‍यान रखें और बाहर के खाने से बचें। ऑफिस मे अपने विरोधियों के षड़यंत्रों से बचें और उन पर नजर रखें। आज आपका खर्च भी अधिक होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताएंगे औप आपका मन प्रसन्‍न होगा। उन्हें आपके सपॉर्ट जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। दिन भर उत्साह बना रहेगा। व्‍यापारियों के लिए कुछ असमंजस के कारण मुनाफा कमाने के रास्‍ते में अड़चन आ सकती है। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। सूझबूझ से काम लें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहस न करें और ध्‍यान रखें कि आज किसी प्रकार के विवाद से बचें। काफी कहासुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से सकून मिलेगा और कि‍स्‍मत आपका साथ देगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य रहेगा और हर कार्य में सामान्‍य परिणाम मिलेगा। आज परिवार के लोगों के साथ आपका वक्‍त अच्‍छा बीतेगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लम्बे समय तक आपका साथ निभाएंगे। आज लोगों की किस्‍मत वाकई में चमक सकती है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी बिजी रहेगा। काफी मेहनत करने के बाद आपको फल की प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों के साथ शाम का कोई खास कार्यक्रम बन सकता है। ऑफिस में आपका सम्‍मान बढ़ेगा और आपको घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है। किसी से बहस न करें तो आपके लिए अच्छा है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशगवार बीतेगा। आपको आज बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा और आपको पढ़ाई लिखाई करने का लाभ मिलेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी और आज आपके लिए ई-मेल या एसएमएस के जरिए कोई काम की सूचना आ सकती है। दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

तुला राशि के लोगों को आज लाभ होगा और आपका दिन खुशी में बीतेगा। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी और आज परिवार में किसी की बीमारी को लेकर हॉस्पिटल के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने से आपको ठेस पहुंच सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। थोड़ी सी मेहनत करने पर आपको सम्‍मान मिलेगा और आपके अच्छे व्यवहार का आपको लाभ मिलेगा। नए प्रॉजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा, पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय अच्‍छा बीतेगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे और आपके काम भी बनते नज़र आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्‍छा है और सभी कार्य अपनी योजना के अनुसार पूरे होते रहेंगे। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी और आपको कोई शानदार पद मिल सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएंगे और आपका धन भी आज अधिक खर्च होगा। पढ़ाई लिखाई में दिल लगेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी लेकिन खान पान में सावधानी बरतें तो सब सही रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी के साथ विवाद हो सकता है। आपकी सूझबूझ से मामला आराम से सुलझ जाएगा। बढ़ते खर्च पर लगाम लगाएं नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों तथा बुजुर्गों को किसी वजह से चिंता होगी। आपकी उलझनें कम होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोडा स्लो है और बिना किसी दबाव के अपने कार्य करेंगे। ऑफिस में काम को धीरे धीरे ही करेंगे तो फायदा होगा। पढ़ाई-लिखाई पर ध्‍यान दें और छात्र अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करें। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्‍त में लाभ होगा। मेहनत से किए गए काम में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे और आपको सहयोग करेंगे।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी लकी रहेगा। बिजनस और निवेश के मामले में आपकी टेंशन कम होगी। खास लोगों से संपर्क बढे़गा और घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख भी मिलेगा। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित तरीके से बनाएं। आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाएं।

'Horoscope','18th October Horoscope','Today Horoscope','Today RashiFal','Breaking News','Punjab Latest News','Jalandhar',''
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • पंजाब के लुधियाना में बच्चे का शव बरामद, पढ़ें किसने दिया वारदात को अंजाम

    पंजाब के लुधियाना में बच्चे का शव बरामद, पढ़ें किसने दिया वारदात को अंजाम

  • ਪੇਟ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਸਮਸਿਆ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ? ਤਾਂ ਜਾਣੋ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੇਟ ਖ਼ਰਾਬ

    ਪੇਟ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਸਮਸਿਆ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ? ਤਾਂ ਜਾਣੋ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੇਟ ਖ਼ਰਾਬ

  • ਦਵਿੰਦਰ ਬੰਬੀਹਾ ਗੈਂਗ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਧਮਕੀ ਕਿਹਾ - ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਤੇ ਮਨਕੀਰਤ ਔਲਖ ਤੋਂ ਲਵਾਂਗੇ ਬਦਲਾ, ਜੇ ਕਿਸੇ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਸਾਥ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਬਚੇਗਾ ਉਹ

    ਦਵਿੰਦਰ ਬੰਬੀਹਾ ਗੈਂਗ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਧਮਕੀ ਕਿਹਾ - ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਤੇ ਮਨਕੀਰਤ ਔਲਖ ਤੋਂ ਲਵਾਂਗੇ ਬਦਲਾ, ਜੇ ਕਿਸੇ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਸਾਥ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਬਚੇਗਾ ਉਹ

  • डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

    डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

  • G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन:

    G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन: वर्ल्ड लीडर्स के बीच मोदी से मिलने उनकी सीट तक आए; 6 महीने बाद हुई मुलाकात

  • हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम:

    हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम: 70 हजार लाशों के बीच महज 72 घंटे में शहर के उठने की कहानी

  • 2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा:

    2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा: 10 ग्राम के व्यापारी वसूल रहे ₹70 हजार, चांदी ₹80 हजार किलो

  • मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया:

    मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया: 10 महीने,12 हजार मील का सफर; भारत में वास्को डी गामा का क्यों बना मजाक

  • चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी:

    चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी: सेक्टर-1 में PAP बटालियन की GO मैस के गेट पर रखी थी, ये एरिया CCTV से कवर नहीं

  • सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने:

    सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने: खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली; कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर

Recent Post

  • IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित,

    IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित, गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को दिशा-निर्देश

  • जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं,

    जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति पूरी तरह से ठीक - DC हिमांशु अग्रवाल, देखें Video

  • पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे,

    पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे, इंडियन आर्मी ने जिम्मेदारीपूर्वक जवाब दिया - सेना

  • World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार,

    World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार, बोला- हम नहीं हल कर सकते समस्या

  • भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त,

    भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त, 24 जगहों को बनाना चाहते थे निशाना

  • पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया,

    पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया, पीएम मोदी का किया गुणगान

  •  गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी,

    गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी, आपातकालीन खरीद के लिए जारी किए निर्देश

  • जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश,

    जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश, 9 मई से पटाखों पर लगाया बैन

  • हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी,

    हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी, वैष्णो देवी जाने वाली बसें वापस बुलाईं

  • चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद,

    चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद, सिर्फ इमरजैंसी सेवाएं ही खुली रहेंगी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY