web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

ट्राइडेंट और क्रिमिका ग्रुप पर IT रेड, तीस से ज्यादा टीमें छापेमारी में शामिल


ट्राइडेंट और क्रिमिका ग्रुप पर IT रेड,
10/17/2023 1:40:09 PM         Raj        IT raid on Trident group, IT raid on Crimica Group, trident group. it raid. income tax department             

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ट्राइडेंट और क्रिमिका ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है। पूरे देश में ग्रुप की अलग-अलग ब्रांचों पर ये रेड की गई है। लुधियाना और बरनाला में आईटी विभाग की टीमें पहुंची हैं। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई है।

सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्सिस तैनात की गई हैं। आयकर विभाग की तीस से ज्यादा टीमें रेड करने पहुंची है। ट्राइडेंट ग्रुप यार्न, होम टैक्स्टाइल, पेपर, स्टेशनरी, कैमिकल्स और अडेप्टिव पावर के क्षेत्र में काम करता है।

पचास से ज्यादा गाड़ियों में आई टीम

आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारी मंगलवार सुबह करीब पचास वाहनों पर ट्राइडेंट कंपनी में दाखिल हुए। उनके साथ सीआईएसएफ के जवान भी शामिल थे। ये मामला टैक्स चोरी के साथ जुड़ा बताया जा रहा है। पंजाब में इन कंपनियों की बठिंडा, लुधियाना व जालंधर में भी ब्रांच हैं। सभी ब्रांचों पर एक साथ छापेमारी की गई है।

ट्राइडेंट ग्रुप पद्मश्री रजिंदर गुप्ता द्वारा स्थापित है, जबकि क्रिमिका की एमडी रजनी बैक्टर हैं। मध्यप्रदेश के बुधनी प्लांट में भी इस समय 40 से अधिक टीमों के पहुंचने का अनुमान है। ट्राइडेंट कंपनी का कारोबार 75 से भी ज्यादा देशों में फैला हुआ है। इसके बड़े ब्रांडों में राफ लॉरेन, केलविन क्लेन और कई अन्य नाम शामिल हैं। गुप्ता पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। व्यापार और उद्योग से जुड़े कई अहम पद उनके पास हैं। 

दोनों की आपसी रिश्तेदारी

ट्राइडेंट ऐंड ट्राइडेंट ग्रुप और क्रेमिका ग्रुप पंजाब के सबसे बड़े कारोबारी परिवारों में से एक हैं। दोनों की आपसी रिश्तेदारी भी है। क्रेमिका ग्रुप के बेकरी और बिस्किट यूनिट के एमडी अनूप बेक्टर की शादी ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजेंद्र गुप्ता की बेटी के साथ हुई है। जानकारी के मुताबिक आईटी की टीम क्रेमिका की फिल्लौर फैक्ट्री में छापेमारी करने पहुंची है।

कंपनी के शेयर में गिरावट

इस बीच कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई है। Trident Ltd. मंगलवार की सुबह 10:45 के आसपास 36.30 रुपये प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा था। इनमें 0.85 अंक या 2.29% की गिरावट आई थी।

करीब एक साल पहले ट्राइडेंट ग्रुप करोड़ो के हेरफेर के मामले में चर्चा में आया था। कंपनी के पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) हरविंदर सिंह गिल ने 16 अप्रैल 2019 से 17 फरवरी 2022 के बीच 8 करोड़ रुपये का गबन किया था। कंपनी आडिट में ये खुलासा हुआ था।

 

'IT raid on Trident group','IT raid on Crimica Group','trident group. it raid. income tax department'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • ट्राइडेंट और क्रिमिका ग्रुप पर IT रेड,

    ट्राइडेंट और क्रिमिका ग्रुप पर IT रेड, तीस से ज्यादा टीमें छापेमारी में शामिल

Recent Post

  • पंजाब में बारिश के बीच नहर में गिरी कार,

    पंजाब में बारिश के बीच नहर में गिरी कार, 5 बच्चे समेत 11 लोगो थे सवार

  • भाजपा की पूर्व सांसद किरण खेर पर 13 लाख रुपये का बकाया,

    भाजपा की पूर्व सांसद किरण खेर पर 13 लाख रुपये का बकाया, प्रशासन ने भेजा नोटिस

  • पंजाब में अगले 48 घंटे भारी!

    पंजाब में अगले 48 घंटे भारी! इन जिलों में बारिश और तूफान का येलो Alert

  • Bank Holiday :

    Bank Holiday : 26, 27 , 28 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट

  • रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपए,

    रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपए, लैंड पुलिंग पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

  • बिक्रम मजीठिया को राहत नहीं,

    बिक्रम मजीठिया को राहत नहीं, कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

  • लुधियाना हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन टला

    लुधियाना हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन टला जालंधर के पूर्व टैक्सेशन कमिश्नर को सजा

  • लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन टला,

    लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन टला, 27 जुलाई को पीएम मोदी ने करना था

  • केंद्र ने किसानों को दी चेतावनी,

    केंद्र ने किसानों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

  • पंजाब में तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के ट्रांसफर,

    पंजाब में तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के ट्रांसफर, लिस्ट आई सामने

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY