नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) वूमेन फोरम जालंधर की ओर से स्थानीय होटल में मंथली मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में जालंधर के अल्फ़ा इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक लैब के रेडियोलाजिस्ट डॉक्टर मयंक गुप्ता ने प्रसूति एवं स्त्री रोग के लिए यूज़ किये जाने वाले इमेजिंग स्कैनिंग के नये नये तकनीक के बारे में जानकारी दी। नीमा वूमेन फोरम की प्रेसिडेंट डॉ. सुगंधा भाटिया ने इसका नेतृत्व किया।

डॉक्टर मयंक गुप्ता ने बताया कि हिस्टेरोसाल्पिंगोग्राफी यानि एचएसजी, एक फ्लोरोस्कोपी प्रोसेस है, जो गर्भाशय (गर्भ) के आकार के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ फैलोपियन ट्यूब में किसी भी ब्लॉकेज के बारे में पता करने में हेल्प करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि फैलोपियन ट्यूब स्लेंडर के आकार की ट्यूब की एक जोड़ी को कहते हैं, अंडा इसी ट्यूब के माध्यम से अंडाशय से गर्भाशय तक जाता है।
डॉक्टर मयंक ने बताया कि हर महीने एक न एक ओवरी में से एक एग रिलीज होता है, जो कि फैलोपियन ट्यूब में मौजूद स्पर्म के साथ मिलकर फर्टिलाइज हो जाता है और महिला गर्भधारण कर लेती है। एग कब रिलीज हुआ, यह जानने के लिए फॉलिक्युलर स्टडी की जाती है। उन्होंने कहा कि इसका टाइम period डे 6 से डे 8 तक होता है जिसमे फोलिक्युल्स बनते हैं।
डॉक्टर मयंक ने बताया कि प्रेग्नेंसी के फर्स्ट ट्राइमेस्टर में हम एक टेस्ट करते हैं जिसको बोलते हैं एंटी स्कैनिंग, इसमें बच्चे के गर्दन के पीछे जमा लिक्विड के साइज को मापा जाता है। ताकि बच्चे में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके लिए पेशेंट को र पहले से ही काउंसल किया जाता है ताकि वो अलर्ट हो जाये।
इसके बाद लेवल 2 किया जाता है जिसमे हम सभी बॉडी ओर्गंस को देखते हैं। इसमें हम अल्फ़ा में 3डी फेस दिखाते हैं जिसमे हम बच्चे का पूरा फेस दिखाते हैं। फीटल हार्ट को स्टडी करते हैं ताकि पेशेंट को डिलीवरी के बाद बच्चे को लेकर किसी तरह की कोई मुश्किल न आये।
इस मौके पर डॉक्टर मनुप्रिया (secretary) ने आये हुए अतिथिगण का स्वागत किया। मंच का संचालन डॉक्टर हरप्रीत कौर द्वारा बखूबी किया गया। डॉक्टर सुगन्धा ने आए हुए मुख्य वक्ता एवं डॉक्टर अरविन्द गुप्ता, डॉक्टर मीनाक्षी गुप्ता का धन्यवाद किया।
इस बैठक में डॉक्टर सुनीता यादव, डॉक्टर सुनीता नागस्थ, डॉक्टर रेणु, डॉक्टर दिव्या, डॉक्टर हरमिन्दर, डॉक्टर महक, डॉक्टर रितु बजाज, डॉक्टर कमलजीत कौर, डॉक्टर हरप्रीत, डॉक्टर नीरज, डा. डॉक्टर नीरज, डॉक्टर सुमन गिल, डॉक्टर प्रिय गुप्ता, डॉक्टर निशिम और डॉक्टर रीना उपस्थित थे।