भारत सरकार ने की Digital Strike
भारत सरकार ने इंटरनेट पर फ्रॉड को देखते हुए एक बार फिर से डिजिटल स्ट्राइक कर दी है। भारत सरकार ने साइबर क्राइम में शामिल 83,668 वॉट्सऐप अकाउंट्स बंद कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान ने ट्रेन हाईजैक के सभी बंधकों को छुड़ाया
पाकिस्तान सेना ने ट्रेन हाईजैक के खत्म होने का दावा किया है। पाक सेना ने कहा कि बुधवार रात साढ़े 9 बजे तक इस ऑपरेशन को सफल किया गया। पढ़ें पूरी खबर
जालंधर के रिहायशी इलाके में हुआ गैस रिसाव
जालंधर के आनंद नगर में बर्फ की फैक्ट्री से गैस रिसाव होने की घटना सामने आई है। फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ, जिसके बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। पढ़ें पूरी खबर
केंद्र ने पंजाब को गंभीर बीमारी के लिए किया अलर्ट
केंद्र सरकार ने पंजाब को बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट किया है। सरकार ने मत्सय पालन, पशु पालन एवं डेयरी मंत्रालय को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर
जालंधर में पुलिस इन इलाकों में पहुंची रेड करने
जालंधर पुलिस शहर में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में फिर एक बार शहर के 2 इलाके धनकियां मोहल्ला और बलदेव नगर में रेड की गई। पढ़ें पूरी खबर
मोहाली में डेढ़ करोड़ रुपए के ई-चालान काटे गए
मोहाली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों ई-चालान होना शुरू हो चुका है। दरअसल सरकार सड़क हादसों को रोकने के लिए मोहाली में सिटी सर्विलांस और ट्रैफिक मैनेजमैंट सिस्टम शुरू किया चुका है। पढ़ें पूरी खबर
26 मार्च को पेश होगा पंजाब का बजट
पंजाब में 21 मार्च से लेकर 28 मार्च तक बजट सेशन चलेगा। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कैबिनेट की मीटिंग होने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार इस बार 26 मार्च को बजट पेश करेगी। पढ़ें पूरी खबर
काका ने भी पिंकी धालीवाल पर लगाए आरोप
सिंगर काका ने पिंकी धालीवल व गुरकरन धालीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात, संपत्ति का दुरुपयोग, जालसाजी जबरन वसूली और कॉपीराइट अधिनियम और आईटी अधिनियम के उल्लंघन सहित कई आपराधिक मामले दर्ज करवाएं हैं। पढ़ें पूरी खबर
जालंधर में बस कर्मियों ने किया प्रदर्शन
जालंधर बस स्टैंड पर सरकारी बस के कच्चे कर्मियों ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते आज कर्मियों द्वारा गेट रैली की गई। पढ़ें पूरी खबर
लुधियाना में 5 भाइयों पर हमला
लुधियाना के हुंदल चौक में 5 भाइयों पर करीब 10 से 12 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सड़क पर बाइक पार्क करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पढ़ें पूरी खबर