केंद्र सरकार ने पंजाब को बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट किया है। सरकार ने मत्सय पालन, पशु पालन एवं डेयरी मंत्रालय को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही चिकन खाने के शौकीन लोगों को भी सावधान रहने के लिए किया गया है। मामले में सभी सही नियमों का पालन किया जाए।
केंद्र ने साफ कहा है कि राज्य में पोल्ट्री फार्म पर बायो सेफ्टी से जुड़े नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए। जनवरी महीने में महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद रांची, तेलंगाना, झारखंड व बिहार समेत कई राज्यों को अलर्ट जारी कर एवियन इंफ्लूएंजा से निपटने के लिए नेशनल एक्शन प्लान का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है।
हिदायतों को ध्यान में रखते हुए अब क्विक रिस्पांस टीमों को एक्टीवेट पर वैटर्नरी लैबों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए है। निर्देशों का पालन करते हुए एवियन इंफ्लूएंजा को रोकने में मदद मिल सकेगी। डेयरी मंत्रालय की सचिव अलका उपाध्याय ने जारी किए गए पत्र में कहा कि एवियन इंफ्लूएंजा वायरस ने भारत में अपना रास्ता बना लिया है। संक्रमित चिकन का सेवन करने वाले लोग वायरस से संक्रमित हो सकते है।