खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में आए दिन ऐसी खबरें आती हैं जिन्हें सुनकर दिल डर जाता है। खासतौर पर रेप की खबर सुनकर तो सभी कानों को हाथ लगा लेते हैं। ऐसा लगता है कि महिलाएं ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी अब सुरक्षित नहीं रहे। ऐसा ही एक मामला पटियाला से सामने आया है यहां ऑटो चालक ने सारी हदें पार कर डाली है। ऑटो रिक्शा चालक ने एक 12 साल की बच्ची के साथ रेप किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को स्कूल से छोड़ने और ले जाने का काम करता था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई।
प्रेग्नेंट हुई बच्ची
लड़की की जब तबीयत खराब हुई तो जांच के दौरान यह पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। लड़की ने अपने परिवार को सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चलाने वाले को गिरफ्तार भी कर लिया है। पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की इस लड़की को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है गया है क्योंकि वह पांच महीने से प्रेग्नेंट है।

बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
लड़की की मां ने अपनी शिकायत में यह बताया है कि उसकी बेटी पांचवी कक्षा में पढ़ती थी। उसकी 12 वर्ष की लड़की रोज ऑटो रिक्शा के जरिए स्कूल में जाती थी। इस दौरान आरोपी ने लड़की को बिठा लिया और उसको एक सुनसान प्लॉट में ले गया। इस दौरान ऑटो ड्राइवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी शुभम कनौजिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एचएचओ सुखदेव सिंह ने मामला की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को कल अदालत में भी पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड लेकर उसके साथ पूछताछ करेगी।