web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

देश को मिली पहली अंडरवाटर मैट्रो और पंजाब सरकार ने पेश किया बजट


देश को मिली पहली अंडरवाटर मैट्रो
3/7/2024 8:32:35 AM         Raj        punjab budget, india under water metro, aaj ke rashifal, aaj ka panchang             

कल की बड़ी खबरें पश्चिम बंगाल से रही। हाईकोर्ट के दूसरे आदेश के बाद बंगाल पुलिस ने शाहजहां शेख को CBI कस्टडी में सौंपा।कलकत्ता हाईकोर्ट के पहले आदेश के 26 घंटे बाद बंगाल पुलिस ने शाहजहां शेख को CBI के हवाले कर दिया। ED की टीम पर हमले के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंपी है। शाहजहां पर संदेशखाली की कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। 

वहीं PM मोदी ने कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने संदेशखाली की 5 पीड़ित महिलाओं से भी मुलाकात की। जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित इंपीरियल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने एक्शन लिया। पंजाब विधानसभा के बजट का आज चौथा दिन है सत्र शुरू होते ही कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। इससे पहले कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया। पढ़िए बीते दिन की बड़ी खबरें और आज का राशिफल।

देश की खबरें

किसानों का दिल्ली मार्च

पंजाब-हरियाणा के हजारों किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर ही रहेंगे। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा और किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर आज देशभर से किसान पैदल, बसों और ट्रेनों से दिल्ली की ओर मार्च करेंगे। पढ़ें पूरी खबर 

देश की पहली मेट्रो ट्रेन 13 मीटर नीचे पानी में चली

भारत में आज पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। ट्रेन के लिए देश की पहली समुद्र के नीचे बनने वाली सुरंग के निर्माण का काम शुरू करने का समय तय हो गया है। पढ़ें पूरी खबर 

मुझे भी सिद्धू मुसेवाला और नेता नफे सिंह राठी की तरह मार देंगे

हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले और बिग बॉस OTT-2 विनर यूट्यूबर एल्विश यादव की आने वाल समय में मुश्किले बढ़ सकती हैं। दरअसल पीपल फॉर एनिमल (PFA) संस्था के मेंबर सौरभ गुप्ता ने खुद की जान को खतरा बताते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को चिट्‌ठी भेजी। पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब

पठानकोट में NRI ने की NRI की ह'त्या

पठानकोट के परमानंद गांव में NRI की हत्या की गुत्थी पुलिस ने करीब 8 घंटे के अंदर सुलझा ली है। NRI हरदेव को गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी पुरानी सहेली का प्रेमी था और उसने ही हरदेव की गोली मारकर हत्या की थी। पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर के कोऑपरेटिव बैंक पर RBI का एक्शन, गाइडलाइन नहीं की थी फॉलो

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित इंपीरियल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने एक्शन लिया है। RBI की ओर से जारी की गई गाइडलाइन फॉलो न करने के चलते कार्रवाई की थी। पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब विधानसभा से प्रताप बाजवा समेत 9 विधायक सस्पेंड

पंजाब विधानसभा के बजट का आज चौथा दिन है सत्र शुरू होते ही कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। इससे पहले कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर...

अब सरकारी बसें नहीं जाएगी राजनीतिक रैलियों में! 

राजनीतिक रैलियों में सरकारी बसों के इस्तेमाल को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। राज्य सरकार की ओर से रैलियों और सरकारी कार्यक्रमों में पंजाब रोडवेज की बसों के इस्तेमाल को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने राज्य में दाम

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। आज यानी बुधवार को ब्रेंट क्रूड 81.97 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। जिसका असर देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिहलाएं पहुंचेगी किसान आंदोलन को समर्थन देने

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, मंजीत घुमान, अमरजीत राडा, सतनाम सिंह बागड़ी और अधिवक्ता अशोक बल्हारा ने कहा कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश भर से बड़ी संख्या में महिलाएं शंभू और खनौरी बॉर्डर पर लगे धरने का समर्थन करने पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर...

सांसद बिट्टू, पूर्व मंत्री आशू समेत 4 कांग्रेसी नेताओं को मिली जमानत

लुधियाना में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू और प्रधान संजय तलवाड़ समेत चारों कांग्रेस नेताओं को कोर्ट से जमानत मिल गई है। नेताओं को मंगलवार को न्यायिक हरासत में ले 14 के लिए नाभा जेल भेज दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर 

आज का पंचांग

गुरुवार, 07 मार्च 2024 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और वरीघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 12:08 से 12:55 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 13:59 से 15:26 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे।

आज का राशिफल

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान दोनों ही लाभप्रद रास्ते में चल पड़े हैं। शुभ संकेत दिख रहे हैं। हर तरीक से। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 
वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। 
मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम,,संतान पर ध्यान दें। व्यापार सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- नवप्रेम का अवसर मिलेगा। शादी-ब्याह तय हो सकता है। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम,संतान, व्यापार बहुत अच्छा। सफेद वस्तु का दान करें। 
सिंह राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। प्रेम,संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा नरम-गरम। खासकर यूरीन की प्रॉब्लम या यूटीआई के चांसेस हो, थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। सफेद वस्तु का काली मंदिर में दान करें।
कन्या राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं- मैं का संकेत है। भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। मानसिक चंचलता बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। स्वास्थ्य अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव  है। घर में कुछ उत्सव संभव है, लेकिन गृह-कलह भी दिख रही है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें। 
वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। भाई-बहन साथ देंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। अपनों का साथ होगा। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा। स्वास्थ्य में सुधार। काली जी को प्रणाम करते रहें। 
मकर राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। जो चाहेंगे वो करेंगे। प्रेम, संतान साथ। स्वास्थ्य अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 
कुंभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार बढ़िया। हरी वस्तु पास रखें। 
मीन राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ और व्यापार बहुत अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

'punjab budget','india under water metro','aaj ke rashifal','aaj ka panchang'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • 5 मार्च को बजट पेश करेगी पंजाब सरकार,

    5 मार्च को बजट पेश करेगी पंजाब सरकार, कांग्रेसी नेताओं के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित

  • पंजाब का बजट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार,

    पंजाब का बजट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार, शिक्षा पर 16,967 करोड़ रुपए खर्च करेंगे

  • पंजाब का बजट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार,

    पंजाब का बजट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार, हरियाणा सरकार ने खोला अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे, आवाजाही शुरू

  • पंजाब का बजट 2 लाख करोड़ के पार, जानें किसे क्या-किया मिला,

    पंजाब का बजट 2 लाख करोड़ के पार, जानें किसे क्या-किया मिला, ढींढसा की अकाली दल में वापसी

  • देश को मिली पहली अंडरवाटर मैट्रो

    देश को मिली पहली अंडरवाटर मैट्रो और पंजाब सरकार ने पेश किया बजट

  • 26 मार्च को पेश होगा पंजाब का बजट,

    26 मार्च को पेश होगा पंजाब का बजट, महिलाओं को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

  • Punjab Budget 2025-2026 :

    Punjab Budget 2025-2026 : बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 65 हजार परिवारों को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज

  • पंजाब बजट : पवन टीनू बोले- जालंधर में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें,

    पंजाब बजट : पवन टीनू बोले- जालंधर में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, आदमपुर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट होगा पूरा

Recent Post

  • IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित,

    IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित, गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को दिशा-निर्देश

  • जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं,

    जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति पूरी तरह से ठीक - DC हिमांशु अग्रवाल, देखें Video

  • पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे,

    पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे, इंडियन आर्मी ने जिम्मेदारीपूर्वक जवाब दिया - सेना

  • World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार,

    World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार, बोला- हम नहीं हल कर सकते समस्या

  • भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त,

    भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त, 24 जगहों को बनाना चाहते थे निशाना

  • पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया,

    पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया, पीएम मोदी का किया गुणगान

  •  गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी,

    गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी, आपातकालीन खरीद के लिए जारी किए निर्देश

  • जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश,

    जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश, 9 मई से पटाखों पर लगाया बैन

  • हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी,

    हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी, वैष्णो देवी जाने वाली बसें वापस बुलाईं

  • चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद,

    चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद, सिर्फ इमरजैंसी सेवाएं ही खुली रहेंगी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY