web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

पंजाब का बजट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार, शिक्षा पर 16,967 करोड़ रुपए खर्च करेंगे


पंजाब का बजट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार,
3/5/2024 8:49:24 PM         Raj        Punjab budget, Harpal Cheema, Mann Government Budget,             punjab budget ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਚੀਮਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਬਜਟ ਕੀਤਾ ਪੇਸ਼, ਹੋ ਰਹੇ ਵੱਡੇ ਐਲਾਨ  Punjab's budget crosses Rs 2 lakh crore for the first time, will spend Rs 16,967 crore on education

पंजाब सरकार ने अपना दूसरे साल का बजट पेश कर दिया है। विधानसभा में वित्त मंत्री हरपाल चीम ने पंजाब का  2 लाख 4 हजार 918 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। पहली बार पंजाब का बजट 2 लाख करोड़ के पार गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब में टैक्स में 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि किसानों को अभी फ्री बिजली मिलती रहेगी। 

पंजाब की विकास दर 13 फीसदी पर पहुंची

बजट के दौरान वित्तमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के समय में विकास दर 13 फीसदी पहुंच गई है। जबकि गत सरकारों के समय में यह बहुत कम थी। उन्होंने साल 2013 से लेकर 2022 तक की विकास दर गिनाई। वित्तमंत्री ने सरकार खेतों के आखिरी टेल तक नहरी पानी पहुंचा रही है। इससे पंजाब को रेगिस्तान बनाने से बचाने में लगी है।

किसानों को मिलती रहेगी मुफ्त बिजली

किसानों के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी। इसके लिए 9330 करोड़ रुपए का बजट रिजर्व रखा गया है।

खेतीबाड़ी के लिए 13,784 करोड़ का बजट पास

खेतीबाड़ी के लिए 13,784 करोड़ का बजट पास किया है। इसमें गन्ना किसानों को 467 करोड़ की राशि रिजर्व रखी है। वहीं, अगले साल के लए 390 करोड़ की राशि का इंतजाम किया गया है।

शिक्षा पर 16 हजार 987 करोड़ का बजट

एजुकेशन का स्तर उठाने के लिए सरकार इस साल 16 हजार 987 करोड़ का बजट रखा है। जो कि कुल बजट का 11.5 फीसदी है। स्कूल ऑफ एमिनेंस अब तक 118 बनाए गए है। यह सारे सरकारी स्कूल है। वहीं, 15 स्कूल शुरू किए है।
इन स्कूलों के लिए 100 करोड़ रुपये रखे गए है। स्कूल आफ ब्रिलियेंस दस करोड़ शुरूआती प्रस्ताव रखा है। इसमें 6वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में गुणवत्ता बढ़ाना है। वहीं, स्कूल ऑफ अप्लाई लरनिंग के लिए 10 करोड़ रखे गए है।

तकनीकी शिक्षा के लिए 525 करोड़ रिजर्व

उच्च शिक्षा के लिए सरकार ने 80 करोड़ रिजर्व रखे गए है। वजीफा स्कीम के लिए 6 करोड़, सैनिटरी नैपकिन के लिए 5 करोड़ रखे गए है। तकनीकी शिक्षा के लिए 525 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है।

स्पोर्ट्स के लिए 272 करोड़

पंजाब सरकार ने राज्य में स्पोर्ट्स के लिए 272 करोड़ का बजट रखा है। पूरे पंजाब में एक हजार स्पोर्ट्स नर्सरी स्थापित होगी। पहले चरण में 250 खेल नर्सरी बनेगी। इसके लिए 50 करोड़ का शुरुआती बजट रखा है। महाराजा भूपिंदर सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए 34 करोड़ का बजट रखा है।

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 5264 करोड़ का बजट

आम आदमी क्लिनिक के लिए 249 करोड़ का बजट रखा है। फरिश्ते स्कीम के लिए 20 करोड का बजट, आयुष्मान भारत के लिए 553 करोड़ रुपए, नशा मुक्ति के प्रोजेक्ट के लिए 70 करोड़ रुपए और 58 नई एम्बुलेंस के लिए 100 करोड़ रुपए रिजर्व रखे गए हैं।

इंडस्ट्री के लिए सब्सिडी घोषित

इंडस्ट्री को सब्सिडी वाली बिजली के लिए 3.67 करोड रुपए का बजट रखा गया है। इसके अलावा राज्य के उद्योगों को अन्य वित्तीय प्रोडक्शन देने के लिए 50 करोड़ रुपए रखे गए है।

टूरिज्म के लिए 166 करोड़ का बजट

पंजाब सरकार ने टूरिज्म क्षेत्र के लिए 166 करोड़ का बजट रखा है। इस दौरान विभिन्न स्मारकों, पार्कों के लिए 30 करोड़ व सैर सपाटे के लिए 30 करोड़ खर्च किए जाएंगे। ईको टूरिज्म गतिविधियों के लिए नया प्रोजेक्ट शुरू किया है।

स्थानीय सरकार व शहरी विकास के लिए 6289 करोड़

स्थानीय सरकार और शहरी विकास के लिए 6289 करोड़ का बजट रखा गया है। जरूरतमंद लोगों के मकानों के लिए पक्का करने के लिए 510 करोड़ का बजट रखा है। जल्दी ही लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में ई-बसें चलेगी।

ग्रामीण विकास के लिए 3154 करोड़

ग्रामीण विकास के लिए 3154 करोड़ का बजट रखा गया है। अब तक 12 हजार एकड़ पंचायती भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया गया है।

मनरेगा स्कीम के लिए 655 करोड़

सरकार ने मनरेगा स्कीम के तहत रोजगार के लिए 655 करोड़ रुपए रिजर्व रखे हैं। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के लिए 20 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी

महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी रहेगी। इसके लिए 450 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है।

300 यूनिट फ्री के लिए 780 करोड़

राज्य के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली मुहैया करवाने के लिए सरकार ने सात हजार 780 करोड़ का बजट रखा है।

'Punjab budget','Harpal Cheema','Mann Government Budget',''
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

    डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

  • G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन:

    G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन: वर्ल्ड लीडर्स के बीच मोदी से मिलने उनकी सीट तक आए; 6 महीने बाद हुई मुलाकात

  • हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम:

    हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम: 70 हजार लाशों के बीच महज 72 घंटे में शहर के उठने की कहानी

  • 2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा:

    2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा: 10 ग्राम के व्यापारी वसूल रहे ₹70 हजार, चांदी ₹80 हजार किलो

  • मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया:

    मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया: 10 महीने,12 हजार मील का सफर; भारत में वास्को डी गामा का क्यों बना मजाक

  • चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी:

    चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी: सेक्टर-1 में PAP बटालियन की GO मैस के गेट पर रखी थी, ये एरिया CCTV से कवर नहीं

  • सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने:

    सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने: खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली; कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर

  • चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट:

    चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट: वॉर्नर की 61वीं फिफ्टी, धुल भी पवेलियन लौटे; दिल्ली 84/4

  • आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स':

    आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स': टॉप-4 से फाइनल तक पहुंचना जानते हैं दोनों; गुजरात को फिर भी फाइनल में देखना चाहूंगा

  • IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान:

    IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान: आज क्वालिफाई हो सकती हैं चेन्नई और लखनऊ; कोलकाता के लिए करो या मरो मैच

Recent Post

  • IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित,

    IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित, गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को दिशा-निर्देश

  • जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं,

    जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति पूरी तरह से ठीक - DC हिमांशु अग्रवाल, देखें Video

  • पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे,

    पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे, इंडियन आर्मी ने जिम्मेदारीपूर्वक जवाब दिया - सेना

  • World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार,

    World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार, बोला- हम नहीं हल कर सकते समस्या

  • भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त,

    भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त, 24 जगहों को बनाना चाहते थे निशाना

  • पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया,

    पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया, पीएम मोदी का किया गुणगान

  •  गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी,

    गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी, आपातकालीन खरीद के लिए जारी किए निर्देश

  • जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश,

    जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश, 9 मई से पटाखों पर लगाया बैन

  • हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी,

    हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी, वैष्णो देवी जाने वाली बसें वापस बुलाईं

  • चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद,

    चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद, सिर्फ इमरजैंसी सेवाएं ही खुली रहेंगी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY