web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

जालंधर से सांसद चन्नी ने सीएम सुक्खू से की बात , हिमाचल में स्पेनिश कपल पर हमले पर कार्रवाई की मांग की


जालंधर से सांसद चन्नी ने सीएम सुक्खू से की बात
6/17/2024 11:49:35 AM         Ojasvi Kaushal        Himachal Pradesh, Jalandhar, MP Charanjit Singh Channi, Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu, Demand For Action, Hindi News            ਹਿਮਾਚਲ 'ਚ ਸਪੈਨਿਸ਼ ਜੋੜੇ 'ਤੇ ਹੋਏ ਹਮਲੇ 'ਤੇ MP ਚੰਨੀ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸੁੱਖੂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗੱਲ, ਕੀਤੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से नए सांसद बने चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में स्पेनिश कपल को लेकर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात की। चन्नी ने आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। जिले में आज (17 जून) के दिन बकरीद मनाई जा रही है। इसी मौके उन्होंने मुस्लिम भाईचारे को ईद की बधाई दी।

जालंधर के विभिन्न सिख संगठनों और सिख समन्वय समिति के प्रयासों से, चन्नी को हिमाचल प्रदेश में कुछ शरारती तत्वों और सिखों द्वारा कंगना को थप्पड़ मारने की घटना के बाद एक मांग पत्र दिया। कपल पर हुए हमले से अवगत करवाया।

चन्नी ने मुस्लिम भाईचारे को ईद की दी बधाई

ईद का यह पर्व मुख्य रूप से हजरत इब्राहिम द्वारा अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने की इच्छा की याद में मनाया जाता है। इस खास मौके पर ईदगाह में ईद मनाने के लिए चन्नी पहुंचे। वहीं, चन्नी ने दरगार में नमाज पढ़ी और कहा कि देश भर में सभी धर्म इकट्ठे होकर आगे बढ़ें।

नफरत की राजनीति बीजेपी फैला रही

दूसरी ओर चन्नी ने कहा सीएम सुक्खू का कहना है कि हिमाचल और पंजाब के लोगों का काफी करीबी का प्यार बना हुआ है। ऐसे में नफरत फैलाने वाले गलत अनसंरों के बहकावे में आकर कोई कदम नहीं उठाना चाहिए और हमेशा दोनों राज्य इकट्ठे रहे है और इकट्ठे ही रहेंगे। चन्नी ने कहा कि भाजपा नफरत का राजनीति फैला रही है, ऐसे में उन्होंने कहा कि हमें इस गलत राजनीति में नहीं आना है और आपस में भाईचारा बनाकर रखना है।

आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार- सुक्खू

साथ ही सुक्खू ने चन्नी को भरोसा दिलाया कि वह सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दे रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चन्नी ने कहा उक्त हमले के जरिए पंजाब और हिमाचल में रहने वाले भाइयों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की गई।

NRI कपल पर 100 से ज्यादा लोगों ने हमला किया था

बता दें कि हिमाचल के डलहौजी घूमने गए अमृतसर के एनआरआई स्पेनिश जोड़े पर पार्किंग को लेकर 100 से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया था। इस घटना में स्पेनिश पत्नी, पंजाब मूल का उसका पति और साला घायल हो गए। घायल पति की हालत इतनी गंभीर थी कि वह दो दिन तक अस्पताल में बेहोश रहा। जब उसे होश आया तो उसे पूरी घटना का पता चला।

25 साल से ज्यादा स्पेन में रहे

NRI कंवलजीत सिंह की स्पेनिश पत्नी ने बताया कि वह हिमाचल घूमने गई थी, जहां यह पूरी घटना हुई। स्पेनिश महिला ने कहा कि यहां कोई सुरक्षा नहीं है। हमें बुरी तरह पीटा गया, किसी ने हमें बचाया तक नहीं। महिला ने बताया कि उन्होंने मारपीट का वीडियो भी बनाया था, जिसे हिमाचल पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से डिलीट कर दिया। महिला ने बताया कि पुलिस के आने से वह बच गई। पीड़ित एनआरआई कंवलजीत सिंह ने कहा था कि वह 25 साल से अधिक समय से स्पेन में रह रहे हैं।

पंजाब रोजगार के लिए आया था कपल

पंजाब सरकार ने पंजाब में रोजगार शुरू करने की बात कही थी। जिसके चलते वह अपने परिवार के साथ सब कुछ छोड़कर पंजाब के लोगों को रोजगार देने के लिए पंजाब लौट आए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि हालात अभी भी खराब हैं। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, हम तो सिर्फ हिमाचल घूमने गए थे और हिमाचल के लोगों ने हम पर हमला कर दिया।

मांग पत्र सौंपने वाले संगठनों में सिख समन्वय समिति के अलावा जाट सिख एसोसिएशन, पंजाब यूथ क्लब संगठन, भाई घनैयाजी सेवक दल, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति नवीनी पातशाही गुरु तेग बहादुर नगर, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति एकता विहार, गुरुद्वारा समिति अजीत नगर शामिल हैं। एंटी करप्शन सेल आदि शामिल थे।

मांग पत्र देने वालों में सुरिंदर सिंह कैरो, गुरविंदर सिंह नागी, गुरदीप सिंह कालिया कॉलोनी, हरपाल सिंह पाली, लखबीर सिंह लक्की, अमनदीप सिंह बग्गा, अरविंदर सिंह बब्लू आदि मौजूद रहे। 

'Himachal Pradesh','Jalandhar','MP Charanjit Singh Channi','Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu','Demand For Action','Hindi News'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • पंजाब के लुधियाना में बच्चे का शव बरामद, पढ़ें किसने दिया वारदात को अंजाम

    पंजाब के लुधियाना में बच्चे का शव बरामद, पढ़ें किसने दिया वारदात को अंजाम

  • ਪੇਟ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਸਮਸਿਆ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ? ਤਾਂ ਜਾਣੋ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੇਟ ਖ਼ਰਾਬ

    ਪੇਟ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਸਮਸਿਆ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ? ਤਾਂ ਜਾਣੋ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੇਟ ਖ਼ਰਾਬ

  • ਦਵਿੰਦਰ ਬੰਬੀਹਾ ਗੈਂਗ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਧਮਕੀ ਕਿਹਾ - ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਤੇ ਮਨਕੀਰਤ ਔਲਖ ਤੋਂ ਲਵਾਂਗੇ ਬਦਲਾ, ਜੇ ਕਿਸੇ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਸਾਥ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਬਚੇਗਾ ਉਹ

    ਦਵਿੰਦਰ ਬੰਬੀਹਾ ਗੈਂਗ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਧਮਕੀ ਕਿਹਾ - ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਤੇ ਮਨਕੀਰਤ ਔਲਖ ਤੋਂ ਲਵਾਂਗੇ ਬਦਲਾ, ਜੇ ਕਿਸੇ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਸਾਥ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਬਚੇਗਾ ਉਹ

  • दोआबा वासियों के लिए बड़ी राहत

    दोआबा वासियों के लिए बड़ी राहत , आदमपुर हवाई अड्डे पर फिर शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

  • स्वच्छ भारत मुहिम के तहत

    स्वच्छ भारत मुहिम के तहत जालंधर नगर निगम ने कराया समारोह

  • Jalandhar : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन,

    Jalandhar : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, करोड़ों की संपत्ति जब्त, नोटिस जारी

  • हिमाचल जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी

    हिमाचल जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी , चक्की पुल को फिर से खोला गया

  • जमीने अधिग्रहण के बाद भी किसान नहीं छोड़ रहे कब्जा

    जमीने अधिग्रहण के बाद भी किसान नहीं छोड़ रहे कब्जा लटकता नजर आ रहा 4 हजार करोड़ से अधिक का प्रोजेक्ट

  • Jalandhar : सोढल मंदिर इलाके के पास नगर निगम की कार्रवाई,

    Jalandhar : सोढल मंदिर इलाके के पास नगर निगम की कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

  • बिस्त दोआब नहर हुई ओवरफ्लो,

    बिस्त दोआब नहर हुई ओवरफ्लो, आस पास बसी कॉलोनी के लोगों में डर

Recent Post

  • उप्पल फार्म वाली लड़की के मामले में राजीनामा,

    उप्पल फार्म वाली लड़की के मामले में राजीनामा, कहा - हमारी वीडियो डिलीट कर दें

  • जालंधर में Capital Bank की बेसमेंट में लगी आग,

    जालंधर में Capital Bank की बेसमेंट में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

  •  Punjabi Singer मनकीरत औलख को मिली धमकी,

    Punjabi Singer मनकीरत औलख को मिली धमकी, लिखा- देखते चल बेटे, अब तेरे साथ क्या-क्या होता है

  • बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर UPDATE !

    बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर UPDATE ! जमानत याचिका के बाद ये अर्जी भी ख़ारिज

  • पंजाब में सोमवार और शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान,

    पंजाब में सोमवार और शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे ये संस्थान

  • कनाडा में पंजाबी युवक की मौ'त,

    कनाडा में पंजाबी युवक की मौ'त, पार्क में झूले से लटका मिला शव

  • जालंधर में भाजपा नेता सुशील रिंकू और केडी भंडारी को पुलिस ने लिया हिरासत में,

    जालंधर में भाजपा नेता सुशील रिंकू और केडी भंडारी को पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने क्या है मामला

  •  पंजाब में कल से मौसम बदलेगा करवट,

    पंजाब में कल से मौसम बदलेगा करवट, 3 दिन तक जारी रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

  • Shri Mata Vaishno Devi  जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त,

    Shri Mata Vaishno Devi जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौ'त, 40 घायल

  • CM रेखा गुप्ता के हमलावर को पुलिस ने 5 दिन की रिमांड पर लिया,

    CM रेखा गुप्ता के हमलावर को पुलिस ने 5 दिन की रिमांड पर लिया, सुरक्षा में तैनात होंगे CRPF जवान

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY