खबरिस्तान नेटवर्क। पिछले कुछ दिनों से अश्लील वीडियो के कारण सुर्खियों में आई उप्पल फार्म वाली लड़की और लड़कों वालों का विवाद खत्म हो गया है। जालंधर के फिल्लौर की युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाने के मामले ने महिला आयोग ने एक्शन लेते हुए सूटो-मोटो नोटिस जारी किया था। वहीं बीते दिन देहात पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए लुक आउट नोटिस जारी किया था। बीते दिन लड़के के पिता ने खबरिस्तान नेटवर्क के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में अपना पक्ष रखा था। लड़की ने कहा कि सोशल मीडिया में कुछ दिनों से जो उनके बारे में बाते चल रही थीं, वह गलतफहमी थी। लड़की ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। लड़की ने कहा है कि दोनों परिवारों में समझौता हो गया है।लड़की ने सभी ने निवेदन किया है कि उनकी वीडियो को डिलीट कर दिया जाए।
वहीं लड़के के पिता अवतार सिंह संधू ने कहा कि कई दिनों से चल रहे विवाद को लेकर आज दोनों परिवार बैठे और मामले को अब दोनों परिवारों ने सुलझा लिया है। सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो को फेक बताया है। अवतार सिंह ने कहा कि अगर किसी का इस केस में नाम लिया गया है तो वह भी गलती से लिया गया है। उन्होंने कहा कि बेटे से अगर कोई गलती हो गई हो तो वह उस मामले में माफी मांगते हैं। बीते दिन खबरिस्तान के साथ बातचीत में अवतार सिंह ने कहा था कि- उनके बेटे और लड़की के बीच दोस्ती थी। मगर वीडियो में जो लड़का है वह उनका बेटा नहीं है।