web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

आज है पंजाब के मुख्यमंत्री मान का जन्मदिन पढ़िए राशिफल, कल की बड़ी खबरें और आज के इवेंट


आज है पंजाब के मुख्यमंत्री मान का जन्मदिन
10/17/2023 9:10:10 AM         Raj        Horoscope, 17th October Horoscope, Today Horoscope, Today RashiFal             

गुड मॉर्निंग जी। आज शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन है। तीसरे दिन दुर्गा माता के स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जन्मदिन भी है। इसके साथ ही जानें आज का पंचांग और क्या कहते हैं आपकी राशि के सितारे।

आज के इवेंट

सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने की मांग वाली 20 याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकता है। अदालत की कॉन्स्टिट्यूशनल बेंच ने 11 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

भाजपा आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कर सकती है। इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए बाकी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी।
आज है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जन्मदिन। 

भगवंत मान का आज जन्मदिन, पढ़िए मान के संघर्ष की कहानी

भगवंत सिंह मान एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे पंजाब के संगरूर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सत्रहवीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं। इसके पूर्व वे सोलहवीं लोकसभा में भी इसी क्षेत्र से 2014 के चुनाव में चुने गए थे। वे आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। वह पेशेवर से कॉमेडियन भी रहें है। और पढ़ने के लिए क्लिक करें


सोमवार की बड़ी खबरें

डेस्टिनेशन वेडिंग में आनंद कारज पर लगी रोक
श्री अकाल तख्त साहिब ने डेस्टिनेशन वेडिंग में आनंद कारज पर रोक लगा दी है। 
इसके साथ यह भी आदेश जारी किए हैं कि शादी की पार्टी कहीं भी कर सकते हैं पर लावां गुरुद्वारा साहिब में ही लेनी होंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

अग्निवीर अमृतपाल के घर पहुंचे CM भगवंत मान

CM भगवंत मान आज मानसा में अग्निवीर अमृतपाल के परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने परिजनों से बात की और सेना की तरफ से गॉर्ड ऑफ ऑनर न दिए जाने को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई। पढ़ने के लिए क्लिक करें 

हाईकोर्ट ने पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को दी राहत

हाईकोर्ट ने पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को राहत देते हुए उनकी अंतरिम जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। बठिंडा प्लॉट घोटाले में विजिलेंस की टीम मनप्रीत बादल की तलाश में जुटी हुई थी। पढ़ने के लिए क्लिक करें

जाखड़ ने बहस के लिए पैनल की मांग दोहराई
मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बहस को लेकर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने एक बार फिर पैनल की मांग दोहराई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पंजाब मांगता है जवाब। पढ़ने के लिए क्लिक करें


जालंधर नो ड्रोन जोन घोषित 
जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने जिले को नो ड्रोन घोषित कर दिया है। यह आदेश उन्होंने तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

चंडीगढ़ PGI में फिर लगी आग
चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में एक बार फिर से आग लगी है। यह आग सुबह-सुबह आई सेंटर में लगी। अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। पढ़ने के लिए क्लिक करें

ट्रांसपोर्ट मंत्री की बस स्टैंड में चैकिंग, काटे चालान
जालंधर बस स्टैंड में सोमवार दोपहर को ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अचानक बसों की चैकिंग की। इस दौरान मंत्री बस सर्विस इंडो कैनेडियन के ऑफिस में भी पहुंचे। पढ़ने के लिए क्लिक करें



आज का पंचांग

मंगलवार 17 अक्तूबर 2023 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:43-12:28 तक रहेगा। राहुकाल सुबह 16:55 से 16:20 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे।


आज है मां का तीसरा नवरात्रा

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। माता दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याणकारी है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, मां चंद्रघंटा ने राक्षसों के संहार के लिए अवतार लिया था। इनमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों की शक्तियां समाहित हैं। ये अपने हाथों में तलवार, त्रिशूल, धनुष व गदा धारण करती हैं। इनके माथे पर घंटे के आकार में अर्द्ध चंद्र विराजमान है।


जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे


मेष राशि (Aries Horoscope)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है और आपका नुकसान होने की आशंका है। क्रोध पर काबू रखें और ठंडे दिमाग से मुद्दों को सुलझाएं। नए संबंध से भाग्य में चमक बढ़ेगी और किस्‍मत आपका साथ देगी। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन निजी मामलों में बेहतर रहेगा।


वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता में बीतेगा। आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी कर्मचारी हैं तो आज आपका वरिष्ठ अधिकारी के साथ विवाद हो सकता है। आपको सामाजिक संबंधों से लाभ होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।


मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीकठाक रहेगा। दिन के पूर्वार्द्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय के मामले में कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। आज छोटा काम करने वाले लोगों को लाभ होगा और त्‍योहार के इस मौसम में उनका मुनाफा बढ़ेगा। रात का वक्‍त मित्रों और परिजनों के साथ खुशी में बीतेगा और आपको मनचाहा लाभ होगा।


कर्क राशि (Cancer Horoscope)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सुखद रहेगा और आपको हर कार्य में मनचाहा फल प्राप्‍त होगा। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न दें और अपने काम पर फोकस करें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।


सिंह राशि (Leo Horoscope)

सिंह राशि के लोगों का दिन आज शुभ नहीं है और आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी विवाद से बचें और अपने काम पर ध्‍यान दें। अनावश्यक परेशानियों से मन क्षुब्ध रहेगा और आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें, वरना नुकसान हो सकता है।


कन्या राशि (Virgo Horoscope)

कन्या राशि के लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। रूटीन काम को पूरा करने में ही आज आप बिजी रहेंगे। स्वजनों से सुख मिलेगी और पारिवारिक मंगल कार्यों को करने में खुशी मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें और किसी से कड़वा न बोलें। आज आपको सरकार की ओर से कोई मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।


तुला राशि (Libra Horoscope)

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझनों और परेशानियों वाला रहेगा। आज आप किसी मामले को लेकर परेशान रहेंगे। काम करने में मन नहीं लगेगा और कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ेगा। मन में किसी वजह से अशांति रहेगी और आज किसी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का काम धंधे में सुस्‍ती रहने की वजह से आपका मन उदास रहेगा और पैसों की कमी की चिंता आपको सताएगी।


वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि के लोगों के दिन की शुरुआत आज कुछ समस्‍याओं से होगी और आज आपका किसी काम को करने का मन नहीं करेगा। अधिकारी वर्ग के लोगों से आपकी अच्‍छी पटेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होने की भूमिका बनेगी और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। निराशाजनक विचारों से बचें और अपने काम पर ध्‍यान दें। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है और मन खुश होगा।


धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति होने से मन में हर्ष होगा। आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के काम में कोताही न बरतें। आज आप रिसर्च के काम से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा और आज धन के मामले में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।


मकर राशि (Capricorn Horoscope)

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा होगा और आज कार्यक्षेत्र में आपकी अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी कुछ विवाद हो सकते हैं। पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्द्ध में अचानक से अतिथियों के आगमन से व्यय बढ़ सकता है। दूसरों का उपकार करें तो आपके लिए भी तरक्‍की के रास्‍ते खुलेंगे।


कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए आज ग्रहों की शुभ स्थिति बन रही है और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। वाहन, भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। कोई भी काम काफी सोचकर करें तो बेहतर होगा। सांसारिक सुख भोग और घर की सुविधाओं से जुड़ी वस्‍तुओं की खरीद कर सकते हैं।


मीन राशि (Pisces Horoscope)

मीन राशि के लोगों को सम्‍मान की प्राप्ति होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न होगा। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में बीतेगा और प्रतियोगिता में आपकी जीत होने से मन प्रसन्‍न होगा। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन की वजह से बीमार हो सकते हैं।

सोने का भाव 

Gold Price: भारत में सोने के भाव भारत में आज 24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम) ₹ 59,120 है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम) ₹ 54,150 है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम ₹60,260 है और 22 कैरेट सोने के दाम ₹55,250 है। 

Silver Price: चांदी के दाम (1 ग्राम) ₹ 74.1 है। वहीं चांदी के दाम (1000 ग्राम) ₹ 74,100 है।

 

'Horoscope','17th October Horoscope','Today Horoscope','Today RashiFal'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • आज का राशिफल :

    आज का राशिफल : मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि वालों को होंगे यह लाभ

  • संजय सिंह की गिरफ्तारी से पंजाब में सियासी पारा  चढ़ा,

    संजय सिंह की गिरफ्तारी से पंजाब में सियासी पारा चढ़ा, कैनेडा में पंजाबियों की गिरफ्तारी, कपिला शर्मा को ईडी का नोटिस

  • 10 अक्टूबर राशिफल :

    10 अक्टूबर राशिफल : इन राशियों के लोगों को दिन रहेगा अच्छा

  • गुडमार्निंग जी - वर्ल्ड कप में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला आज,

    गुडमार्निंग जी - वर्ल्ड कप में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला आज, पढ़िए आज का राशिफल और पंचांग

  • गुड मॉर्निंग जी- कर्क, सिह, कन्या के सितारे अच्छे

    गुड मॉर्निंग जी- कर्क, सिह, कन्या के सितारे अच्छे पढ़िए आज के इवेंट और बीते दिन का हाल

  • गुड मार्निंग जी - आज से शुरू हो रहें है नवरात्रि

    गुड मार्निंग जी - आज से शुरू हो रहें है नवरात्रि मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार

  • आज है पंजाब के मुख्यमंत्री मान का जन्मदिन

    आज है पंजाब के मुख्यमंत्री मान का जन्मदिन पढ़िए राशिफल, कल की बड़ी खबरें और आज के इवेंट

  • आज चौथे नवरात्र पर होगी मां कुष्मांडा की पूजा-आराधना,

    आज चौथे नवरात्र पर होगी मां कुष्मांडा की पूजा-आराधना, पढ़िए राशिफल, कल की बड़ी खबरें और खास इवेंट

  • विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

    विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी ,पढ़िए बीते दिन का हाल और आज के इवेंट

  • Weekly Numerology : आपके लिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन,

    Weekly Numerology : आपके लिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन, साप्ताहिक अंक राशिफल में जानें आने वाले दिनों के खास संकेत

Recent Post

  • IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित,

    IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित, गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को दिशा-निर्देश

  • जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं,

    जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति पूरी तरह से ठीक - DC हिमांशु अग्रवाल, देखें Video

  • पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे,

    पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे, इंडियन आर्मी ने जिम्मेदारीपूर्वक जवाब दिया - सेना

  • World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार,

    World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार, बोला- हम नहीं हल कर सकते समस्या

  • भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त,

    भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त, 24 जगहों को बनाना चाहते थे निशाना

  • पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया,

    पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया, पीएम मोदी का किया गुणगान

  •  गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी,

    गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी, आपातकालीन खरीद के लिए जारी किए निर्देश

  • जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश,

    जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश, 9 मई से पटाखों पर लगाया बैन

  • हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी,

    हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी, वैष्णो देवी जाने वाली बसें वापस बुलाईं

  • चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद,

    चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद, सिर्फ इमरजैंसी सेवाएं ही खुली रहेंगी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY