web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी ,पढ़िए बीते दिन का हाल और आज के इवेंट


विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
10/30/2023 7:29:57 AM         Raj        Today Horoscope, Sending Abroad, Good Morning Punjab, Good Morning Jalandhar, Latest News,              

गुड मॉर्निंग जी। खेल मैदान में छिंज मेला चल रहा था। सुखमनदीप सिंह अपने ट्रैक्टर के साथ स्टंट करने पहुंचे। जहां उनका ट्रैक्टर बेकाबू हो गया इस दौरान पास ही खड़े दो लोगों ने सुखमनदीप को ट्रैक्टर के नीचे से निकालने का प्रयास भी किया लेकिन...

आज के इवेंट


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के दौरे पर गुजरात रहेंगे। वे आज 5,950 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में आप नेता राघव चड्ढा के सस्पेंशन केस की सुनवाई होगी। राघव पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली सर्विस बिल पर 5 सांसदों के फर्जी साइन कराए हैं।

रविवार की खबरें

स्पेशल सेशन को अवैध करार मामले में SC पहुंची पंजाब सरकार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें कि गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन को अवैध और असंवैधानिक बताया था। सरकार ने गवर्नर के लैटर को चुनौती देते हुए सीएम मान आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जालंधर में गन प्वाइंट पर लूट, Wine Shop से 1 लाख कैश लेकर फरार

जालंधर में गन प्वाइंट पर क्यूरो मॉल 66 फुटी रोड पर एक वाइन शॉप पर बाइक सवार 2 लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ लुटेरों ने शॉप में घुसकर तकरीबन 1 लाख 37 हजार कैश लेकर फरार हो गए है। लुटेरे धूमते हुए दिखाई दिए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

कपूरथला में हाईटेंशन तारों की चपेट में आई दो बच्चियां

कपूरथला जिले के धालीवाल गांव में छत पर खेल रही दो बच्चियां को 11 केवी की बिजली की तारों से करंट लग गया। जिससे एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से  झुलस गईं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

नवरात्र के बाद एकदम से प्याज 80 पार

नवरात्र के दिनों में प्याज की खपत कम हो जाती है। लेकिन नवरात्र खत्म होते ही त्यौहारी सीजन में प्याज ने तेजी पड़ ली है। तेजी भी ऐसी की 10 दिन पहले 15-20 रुपए किलो बिकने वाला प्याज आज 70 से 80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

बटाला में अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत

बटाला के गांव सराचूर में स्टंट कर रहे सुखमनदीप सिंह की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर स्टंट के लिए मशहूर था और उसे 1575 के नाम से जाना जाता था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Australia भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, दो ठगों के खिलाफ मामला दर्ज

मानसा के तीन लोगों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने युवक को अपने झांसे में लेकर 35 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच तेज कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

एसोसिएशन प्रधान की हत्या के खिलाफ बठिंडा पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता

पंजाब के बठिंडा में माल रोड एसोसिएशन के प्रधान की ह्त्या कि खिलाफ दुकादार धरना दे रहे हैं। हरजिंदर सिंह जौहल मेला की हत्या से नाराज दुकानदार फौजी चौक पर धरना दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शनिवार देर रात ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जालंधर के दो मंदिरों से हजारों का चढ़ावा चोरी

जालंधर में फिल्लौर के गांव बेगमपुर स्थित श्री गुरु रविदास महाराज के मंदिर और नौगज्जा पीर बाबा की दरगाह में चोरी हो गई है। आरोपी गुल्लक का ताला तोड़कर 40 हजार रुपए से अधिक की नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

डॉ. गुरवीन को आज अंगूठी पहनाएंगे खेल मंत्री मीत हेयर

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर मेरठ की बेटी डॉ. गुरवीन सिंह बाजवा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इतवार को मेरठ में उनकी सगाई होने वाली है। शादी सात नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल में होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग

30 अक्टूबर 2023 से नया सप्ताह शुरू हो गया है। इसी के साथ कार्तिक का महीना भी आरंभ हो जाएगा। कार्तिक में स्नान, दान और तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। इस सप्ताह की समाप्ति 5 नवंबर 2023 को अहोई अष्टमी व्रत पर होगी। ये व्रत संतान की खुशहाली, संतान प्राप्ति के लिए अचूक माना जाता है।

जानें क्या कहतें है आपके सितारे 

मेष राशि

मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और आपके लिए इस सप्‍ताह कई शुभ योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में शुभ संयोग बनेंगे एवं धन लाभ की सुदृढ़ स्थितियां बनेंगी। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से धन लाभ रहेगा। परिवार में सभी लोग पार्टी मूड में रहेंगे एवं सेलिब्रेशन के शुभ संयोग बन रहे हैं। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा भी सुखद समाचार प्राप्त होगा एवं यात्राएं शुभ रहेंगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में इस सप्ताह सुकून के पल रहेंगे एवं धन लाभ होगा। आप अपने निवेश को लेकर काफ़ी रिलैक्स रहेंगे। यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं यात्राओं को लेकर इस सप्ताह आप काफ़ी बिजी भी रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में अहं के टकराव से बचें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में व्यर्थ के वाद विवाद से बचें तो बेहतर होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह सबसे खास होगा। आप अपने मन की बात सुनकर निर्णय लेंगे तो सोने पे सुहागा होगा। कार्यक्षेत्र में कोई दो प्रॉजेक्ट बहुत लुभावने लगेंगे लेकिन इनमें से किसी एक पर ही आप अमल कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में इस सप्ताह थोड़ा सा रिस्क लेकर निवेश करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा कष्ट बढ़ सकते हैं एवं इन्हें टाल दें तो बेहतर होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह तरक्की होगी। इस सप्ताह किसी भी नए प्रॉजेक्ट को शुरू करेंगे तो लंबे अरसे तक बेहतर परिणाम सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में एक बैलेंस बनाकर आगे बढ़ेंगे तो सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे। यह सप्ताह सेहत के मामले में कष्ट लेकर आ सकता है एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्राओं के दौरान किसी महिला को लेकर मन परेशान रहेगा एवं इन्हें टाल दें तो बेहतर होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में यह सप्ताह शुभ है एवं धन लाभ की प्रबल स्थितियां इस सप्ताह बनेंगी। आपके अपने प्रियजन आपके लिए इस सप्ताह आर्थिक मदद लेकर आ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में शनै शनै उन्नति होगी। आप जितना अधिक अपनी सेहत की तरफ ध्यान देंगे उतना अधिक तंदुरुस्त रहेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। यह सप्ताह यात्राओं के लिए भी शुभ है एवं यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी। सप्ताह के अंत में आप जितना अधिक प्रैक्टिकल रहेंगे उतना अधिक सफल भी रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सप्‍ताह सुखद होगा। आप परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं लव लाइफ में रौनक़ रहेगी। आर्थिक हालात सुधारने के लिए आपको लगातार प्रयास करते रहना चाहिए तभी निवेश द्वारा फायदे होंगे। कार्यक्षेत्र में मन भावुक रहेगा एवं इस वजह से तकलीफ़ भी उठानी पड़ सकती है। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में मन में एंग्‍जाइटी बढ़ सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आपको आपने प्रॉजेक्ट से संबंधित कोई सुखद समाचार सप्ताह की शुरुआत में ही मिल सकता है। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं यात्राएं जीवन के एक बेहतरीन मोड़ में आपको आगे लेकर जाएंगी। खानपान पर भी ध्यान अवश्य दें। आर्थिक व्यय इस सप्ताह अधिक हो सकते हैं एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह उपलब्धियों से भरा होगा। इस सप्ताह से आपके प्रॉजेक्ट के लिए शुभ संयोग बनने शुरू होते जाएंगे। परिवार में सुख समृद्धि के संयोग बन रहे हैं एवं आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। भविष्य में आपके लिए सुखद समय लेकर आएंगे। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक रहेगा एवं किसी पिता तुल्य व्यक्ति पर अधिक व्यय हो सकते हैं। यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी। सप्ताह के अंत में आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति हो।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए फायदे से भरा सप्‍ताह है और आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान भी बढ़ेगा। अपने प्रॉजेक्ट को सफल बनाने में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिल सकती है जिन्होंने मेहनत कर जीवन में एक मुक़ाम हासिल किया है। आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल रहेगा एवं धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनती जाएंगी। प्रेम संबंध में आप अपने साथी एवं अपने प्रियजनों के साथ पार्टी मूड में रहेंगे एवं सुखद समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए इस सप्‍ताह धन लाभ की प्रबल स्थितियां बन रही हैं और भले ही वह आपकी अपेक्षाओं से थोड़ा कम ही क्यों ना हों। कार्यक्षेत्र में किसी युवा को लेकर मन परेशान रहेगा जिस वजह से कष्ट बढ़ सकते हैं। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। परिवार में भी किसी बड़े बुजुर्ग को लेकर मन चिंतित रह सकता है। सप्ताह के अंत में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनाती जाएगी।

'Today Horoscope','Sending Abroad','Good Morning Punjab','Good Morning Jalandhar','Latest News',''
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

    डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

  • G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन:

    G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन: वर्ल्ड लीडर्स के बीच मोदी से मिलने उनकी सीट तक आए; 6 महीने बाद हुई मुलाकात

  • हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम:

    हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम: 70 हजार लाशों के बीच महज 72 घंटे में शहर के उठने की कहानी

  • 2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा:

    2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा: 10 ग्राम के व्यापारी वसूल रहे ₹70 हजार, चांदी ₹80 हजार किलो

  • मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया:

    मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया: 10 महीने,12 हजार मील का सफर; भारत में वास्को डी गामा का क्यों बना मजाक

  • चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी:

    चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी: सेक्टर-1 में PAP बटालियन की GO मैस के गेट पर रखी थी, ये एरिया CCTV से कवर नहीं

  • सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने:

    सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने: खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली; कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर

  • चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट:

    चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट: वॉर्नर की 61वीं फिफ्टी, धुल भी पवेलियन लौटे; दिल्ली 84/4

  • आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स':

    आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स': टॉप-4 से फाइनल तक पहुंचना जानते हैं दोनों; गुजरात को फिर भी फाइनल में देखना चाहूंगा

  • IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान:

    IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान: आज क्वालिफाई हो सकती हैं चेन्नई और लखनऊ; कोलकाता के लिए करो या मरो मैच

Recent Post

  • IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित,

    IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित, गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को दिशा-निर्देश

  • जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं,

    जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति पूरी तरह से ठीक - DC हिमांशु अग्रवाल, देखें Video

  • पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे,

    पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे, इंडियन आर्मी ने जिम्मेदारीपूर्वक जवाब दिया - सेना

  • World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार,

    World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार, बोला- हम नहीं हल कर सकते समस्या

  • भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त,

    भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त, 24 जगहों को बनाना चाहते थे निशाना

  • पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया,

    पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया, पीएम मोदी का किया गुणगान

  •  गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी,

    गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी, आपातकालीन खरीद के लिए जारी किए निर्देश

  • जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश,

    जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश, 9 मई से पटाखों पर लगाया बैन

  • हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी,

    हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी, वैष्णो देवी जाने वाली बसें वापस बुलाईं

  • चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद,

    चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद, सिर्फ इमरजैंसी सेवाएं ही खुली रहेंगी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY