खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। कल के मुकाबले औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी आज यानी रविवार को भी जारी रहने की उम्मीद है। वहीं 9 जून से ही हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में तापमान अभी भी सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कल यानी 9 जून से ही राज्य में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 9 जून से 11 जून तक राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी भागों में गर्म हवाओं का दौर चलने की संभावना है। फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
तापमान पहुंचा 42 डिग्री पार
राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा जिले में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो चंडीगढ़ में 39.9 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 41.1 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।