पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते चंडीगढ़ में सुखना झील के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। झील का जलस्तर फिलहाल 1,163 फीट है। गुरुवार सुबह 4 बजे गेट नंबर 1 को 2 इंच तक खोला गया था, लेकिन जलस्तर बढ़ता रहा, जिसके चलते गेट को 5 इंच और ऊपर उठाकर खोला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार सुखना झील के फ्लड गेट 10 से ज़्यादा बार खोले जा चुके हैं। आपको बता दें कि सुबह हुई बारिश के कारण जलस्तर फिर बढ़ गया है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में जहा बारिश से हालात बिगड़े हैं, वहीं बादल फटने से एक और आपदा आई है। साथ ही, मैदानी इलाकों में झील और नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।