खबरिस्तान नेटवर्क: महाराष्ट्र के नागपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। नागपुर की एक एल्युमिनियम फॉयल फैक्ट्री में भारी विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट के कारण खतरनाक आग लग गई है। आग की चपेट में आने के कारण 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 5 में से दो लोगों को अस्पताल में भी भर्ती करवाया था लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया है। इसके अलावा तीन लोग लापता है जिनकी मौत को पुष्टि भी कर दी गई है। सुत्रों की मानें तो यह विस्फोट शाम को 7 बजे के पास हुआ और धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर तक लोगों को सुनाई देती रही।
एल्युमिनियम पाउडर के कारण भड़की आग
नागपुर के उमरेड एमआईडीसी में एल्युमिनियम फॉयल बनाने वाली फैक्ट्री में बीते दिन यानी की शुक्रवार को आग लग गई थी। इसमें 6 लोग घायल हो गए थे जिनको सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। इनमें से 2 लोगों ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। वहीं 5 लोगों की मौत की जानकारी नागपुर के ग्रामीण एसपी ने दी। बताया जा रहा है कि आग फैक्ट्री में एल्युमीनियम पाउडर के कारण ज्यादा भड़क गई थी।
कई घंटों बाद हुई आग काबू
इसके अलावा एसपी ने यह भी बताया कि विस्फोट फैक्ट्री के पॉलिश ट्यूबिंग यूनिट में हुआ था। इसके बाद आग और भी भड़क गई जिस पर काबू पाने के लिए तुरंत दमकल विभाग को भी जानकारी दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। विस्फोट काफी भयानक था और धुआं बहुत दूर तक दिखता रहा।
विस्फोट के समय फैक्ट्री में मौजूद थे 87 लोग
आपको बता दें कि यह फैक्ट्री नागपुर के उमरेड तालुका में है। जब इस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ तो उस दौरान कुल 87 लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इनमें से कुछ लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए थे जिनको अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था लेकिन दो घायलों की जान नहीं बच पाई और उन्होंने उसी समय दम तोड़ दिया।