पंजाब -चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है , पिछले दो दिनों से तापमान फिर बढ़ने लगा है। राज्य में तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। इसके साथ ही आज से मौसम में भी बदलाव आने की उम्मीद है। अब वेस्टर्न डिस्टर्बन्स हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा।
पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह
ऐसे में आज यानी 19 फरवरी और कल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि राज्य में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवा और तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है।
ऐसे बदलेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा और फिर 02 से 03 डिग्री तक गिर जाएगा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरेगा और फिर बढ़ेगा।