आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान धुंआधार ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को हैमस्ट्रिंग मसल्स में चोट लग गई। इसके कारण खेल बीच में ही छोड़कर उन्हें फील्ड से बाहर निकलना पड़ा। बता दें कि जब शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्हें चलने या दौड़ने में तकलीफ महसूस हो रही थी। इसके बाद फिजियो उनके पास गए लेकिन तकलीफ कम न होने पर उन्हें मैदान से बाहर निकलना पड़ा। बता दें कि हैमस्ट्रिंग एक मांसपेशी है जो जांघ के पिछले हिस्से, कूल्हे और घुटनों तक होती है। इसमें खिंचाव आने पर दौड़ने और चलने में तकलीफ हो जाती है। हैमस्ट्रिंग मसल्स में चोट आने पर दर्द, सूजन और त्वचा का लाल होना शुरू हो सकता है। यह मांसपेशियां चलने के दौरान बैलेंस बनाए रखने में मदद करती हैं।
आखिर शुभमन गिल को हैमस्ट्रिंग मसल्स की जो तकलीफ शुरू हुई...वह क्या है और इससे कैसे निजात पा सकते हैं -
हैमस्ट्रिंग बहुत सारे मांसपेशियों से बनी होती है
हैमस्ट्रिंग एक मांसपेशी है जो बहुत सारे मांसपेशियों से बनी होती है। यह पैर के जांघ के पिछले हिस्से, कूल्हे और घुटनों तक होती है। आपका पैर किस दिशा में मूव करेगा इसका पूरा कंट्रोल इसी मसल्स के पास होता है। यही मसल्स जांघ की बड़ी मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ती है। दौड़ना, चलना के दौरान यही मांसपेशियां एक्टिव हो जाती है। बता दें कि हैमस्ट्रिंग मसल्स में खिंचाव अचानक से हो सकता है, जिसके कारण आपको दौड़ने-चलने या चढ़ने में दिक्कत हो सकती है। इस तरह की चोट खिलाड़ियों में काफी ज्यादा देखी जाती है। अगर एक बार हैमस्ट्रिंग की समस्या शुरू हो जाए तो यह ठीक होने के बाद दोबारा भी हो सकता है।
हैमस्ट्रिंग की समस्या का ऐसे चलता है पता
हैमस्ट्रिंग मलल्स में दर्द और जांघ के पीछे का हिस्सा नर्म पड़ना हो सकता हैं इसके शुरुआती लक्षण. इसके शुरुआती लक्षण है पैर हिलाने में दर्द होना, बहुत ज्यादा दर्द होना, जिसके कारण सूजन और स्किन का लाल पड़ना। पैर के सहारे चलने में दिक्कत हो सकती है। अगर यह ज्यादा बढ़ जाए तो बैठने, चलने या खड़े होने में काफी ज्यादा दिक्कत हो सकती है। कभी-कभी तो यह दिक्कत इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि आप ठीक से खड़े तक नहीं हो पाते हैं।
हैमस्ट्रिंग की समस्या में सबसे पहले करें ये काम -
बता दें कि हैमस्ट्रिंग की चोट से बचाव के लिए आपको सही स्थिति में बैठना है। ठंडे पानी से स्नान करना और आराम करना चाहिए। इसके अलावा फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह लेना भी फायदेमंद हो सकता है। अगर खिंचाव ज्यादा है, तो डॉक्टर की सलाह लेना भी महत्वपूर्ण है। हैमस्ट्रिंग की चोट का पहला संकेत है पैर हिलाने में दर्द और बहुत ज्यादा दर्द होना। इसके साथ ही सूजन और त्वचा का लाल होना भी हो सकता है। अगर चोट गंभीर है, तो व्यक्ति ठीक से चल नहीं सकता और बैठने-उठने में दिक्कत हो सकती है।
इस समस्या से बचाव के लिए सही समय पर इलाज और आराम करना महत्वपूर्ण है। फिजियोथेरेपी, आदर्श बैठने की प्रणाली और सही पोजीशन में रहना इसमें सहायक हो सकता है।