This small hill station is famous by the name of City of Temple : अगर आप भी गर्मी और बढ़े हुए तापमान से परेशान हैं और किसी ठंडे हिल स्टेशन की तलाश में हैं तो दिल्ली से महज 4 घंटे की दूरी पर ऑफबीट हिल स्टेशन की सैर पर जा सकते हैं। चिलचिलाती धूप और गर्मी में यहां राहत पाने के लिए दिल्ली वाले जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन हैं, जहां आप गर्मियों के मौसम में जा सकते हैं। दिल्ली से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिल स्टेशन कुछ घंटों की दूरी पर ही स्थित हैं। इसके अलावा शोघी में हनुमान मंदिर, जाखू हिल, काली मंदिर, कंडाघाट जैसे कई पुराने मंदिर मौजूद हैं।
सिटी ऑफ टेंपल भी
शिमला मनाली से अलग इस हिल स्टेशन की खूबसूरती तो आपको भाएगी ही, साथ ही यहां का मुख्य आकर्षण आपको बार-बार आने के लिए प्रेरित करेगा। दिल्ली से शोघी हिल स्टेशन 4 घंटे की दूरी पर है। यह हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा हुआ खूबसूरत शहर है। शोघी हिल स्टेशन को सिटी ऑफ टेंपल भी कहते हैं। यहां 250 साल पुराना तारा देवी मंदिर स्थित है।
प्रकृति का करिश्मा
इतना ही नहीं, इस हिल स्टेशन पर ग्लेन वन में धुएं से भरी पहाड़ियों से घिरा चैडविक फॉल्स है, जो कि जन्नत का अहसास करता है। इस वाॅटर फाल की खूबसूरती पर्यटकों को बार-बार यहां आने के लिए विवश कर सकती है। शोघी घूमने जाएं तो गिल्बर्ट ट्रेल की सैर भी करें। यह प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा जगह है, जहां प्रकृति का करिश्मा देखने को मिल सकता है।
सुहाना रहता मौसम
खास बात ये हैं कि शोघी सिर्फ अपने पर्यटन स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि खेती या बागवानी के लिए भी मशहूर है। शोघी में कई तरह के फल उगाए जाते हैं। ताजे फलों के जूस यहां कहीं भी मिल जाएगा। आप शोघी के बागानों में भी घूम सकते हैं। सालभर शोघी हिल स्टेशन का मौसम सुहाना रहता है। हालांकि नवंबर से जनवरी तक यहां बर्फ का आनंद उठाया जा सकता है। गर्मी से बचने के लिए फरवरी से जून के महीने में आना बेहतर समय हो सकता है।