भारत देश में अकसर गर्मियों की शुरुआत होते ही अधिकतर लोग सुबह के समय खाली पेट चने का सत्तू पीना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। सत्तू सिर्फ आपको गर्मी से ही नहीं बचाता बल्कि ये आपके सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है।
दरअसल चने के सत्तू में कई तरह के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन विटामिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसको पीने से पेट आसानी से भर जाता है और शरीर की थकावट भी दूर होती है। इतना ही नहीं इसके नियमित सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा यह पेट को ठंडा रखने और डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर रखता है।
लेकिन क्या आपको मालूम है ये चना का सत्तू कुछ लोगों की सेहत के लिए नुलसानदायक भी साबित हो सकता है। जी हां कुछ लोगों के लिए ये सत्तू फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को चने के सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए।
गैस की समस्या होने पर
अगर कोई लंबे समय से गैस यानी एसिडिटी की समस्या से परेशान है तो वे लोग भूलकर भी चने की सत्तू का सेवन न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि सत्तू की तासीर काफी ज्यादा ठंडी और इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
ऐसे में जो लोग बहुत ज्यादा सत्तू का सेवन करते हैं उन्हें गैस, पेट फूलना, ऐंठन और दस्त जैसी समस्या हो सकती है या वे पहले से गैस की प्रॉब्लम से परेशान हैं तो उनकी प्रॉब्लम बढ़ सकती है।
पथरी से पीड़ित लोग न करें इसका सेवन
जिन लोगों को किडनी में पथरी की समस्या है उन्हें तो भूल से भी सत्तू नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि सत्तू पीने से उनकी प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इतना ही नहीं पथरी के अलावा और भी कई सारी प्रॉब्लम होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आपको पहले से ही पथरी की दिक्कत है तो आप सत्तू से दूरी ही बना लें।
एलर्जी की समस्या होने पर
अगर आपको पहले से ही किसी तरह की एलर्जी की समस्या है तो आपको इस कंडीशन में भी सत्तू का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल सत्तू में पर्याप्त मात्रा फाइबर होता है जिसका अधिक सेवन करने से इसे पचाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है।
वहीं कुछ लोग सत्तू को भी ठीक से पचा नहीं पाते हैं जिस वजह से उन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे इन लोगों को भी सत्तू पीने से परेहज करना चाहिए।