शिरोमणि अकाली दल के स्थापना दिवस के मौके पर सुखबीर बादल के बयान के बाद सुखदेव ढींढसा दोबारा पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं। सुखबीर बादल ने कहा था अगर हमें पंजाब को बचाना है तो एक झंडे के नीचे आना होगा। उनके इस बयान पर सुखदेव ढींढसा की तरफ से पॉजिटिव साइन दिया और कहा कि इस पर विचार किया जा सकता है।
अकाली दल खुश
सुखदेव ढींढसा की तरफ से आए पॉजिटिव साइन से अकाल दल खुश है। अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप कलेर ने कहा कि पार्टी में ढींढसा का हमेशा से सम्मान रहा है। भले ही बीते समय में कुछ दूरियां थी, पर पारिवारिक रिश्तों में हमेशा बादल परिवार का हमेशा उनके लिए सम्मान रहा है। सुखबीर बादल की ढींढसा के साथ बातचीत होती रहती है।
बेअदबी के बाद पार्टी में पड़ी थी फूट
बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड के बाद शिरोमणि अकाली दल पार्टी में फूट पड़ गई थी। नजरअंदाज किए जाने के कारण सबसे पहले रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और उसके बाद साल 2019 में सुखदेव ढींढसा ने भी अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर नई पार्टी बना ली थी।