जन्माष्टमी पर लगभग 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मणिमहेश डल झील में आस्था की डुबकी लगाकर शाही स्नान किया। लगाई। भारी बारिश व कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। ठंड के चलते जो यात्री डल झील पहुंच गए थे वह वापस लौटना शुरू हो गए।
जन्माष्टमी पर 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
इस बार की मणिमहेश यात्रा में प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की हुई है जिससे श्रद्धालुओं की सही संख्या का पता चल रहा है। एडीएम भरमौर कुलवीर राणा ने बताया कि बेशक अभी से यात्रा शुरू हुई है और श्रद्धालुओं के आने का दौर जारी है, लेकिन जनमाष्टमी के पर्व पर सोमवार तक लगभग 1 लाख से अधिक यात्री मणिमहेश पहुंचे हैं।
11 सितंबर तक चलेगी यात्रा
उन्होंने आगे कहा कि अभी 11 सितंबर तक यात्रा चलेगी। मौसम ठीक रहता है तो श्रद्धालुओं की संख्या में अवश्य बढ़ोतरी होगी। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां मुकम्मल हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है।