ख़बरिस्तान नेटवर्क : न्यूज़ीलैंड के रिवर्टन तट पर आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई। भूकंप का झटका रिवर्टन से 159 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम (WSW) में महसूस किया गया था। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।
सुनामी का खतरा
भूकंप के बाद अधिकांश प्रभावित क्षेत्र भूकंप-प्रतिरोधी इमारतों से सुरक्षित हैं। न्यूजीलैंड की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी इस बात का आकलन कर रही है कि क्या भूकंप सुनामी का खतरा पैदा कर सकती है। एजेंसी ने कहा है कि अगर सुनामी की स्थिति पैदा हुई तो इसे देश तक पहुंचने में कम से कम एक घंटे का समय लगेगा।
फिलहाल भूकंप से होने वाले नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है। न्यूज़ीलैंड भूकंप सेंसिटिव एरिया में आता है, जहां इस तरह की घटनाएं अक्सर देखी जाती हैं। संबंधित अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और संभावित आफ्टरशॉक्स के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
जाने क्यों आता है भूकंप
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक है
• 0 से 1.9 तीव्रता का भूकंप काफी कमजोर होता है। सीज्मोग्राफ से ही इसका पता चलता है।
• वहीं 2 से 2.9 तीव्रता का भूकंप रिक्टर स्केल पर हल्का कंपन करता है।
• 3 से 3.9 तीव्रता का भूकंप आने पर ऐसा लगता है जैसे कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर गया हो।
• 4 से 4.9 तीव्रता का भूकंप आने पर खिड़कियां टूट सकती हैं। साथ ही दीवारों पर टंगे फ्रेम गिर सकते हैं।
• 5 से 5.9 तीव्रता का भूकंप आने पर घर का फर्नीचर हिल सकता है।
• 6 से 6.9 तीव्रता का भूकंप आने पर इमारतों की नींव दरक सकती है।
• 7 से 7.9 तीव्रता का भूकंप खतरनाक होता है। इससे बिल्डिंग गिर जाती हैं और जमीन में पाइप फट जाती है।
• 8 से 8.9 तीव्रता का भूकंप काफी खतरनाक होता है। जापान, चीन समेत कई देशों में 8.8 से 8.9 तीव्रता वाले भूकंप ने खूब तबाही मचाई थी।
• 9 और उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आने पर पूरी तबाही होती है। इमारतें गिर जाती है। पेड़ पौधे, समुद्रों के नजदीक सुनामी आ जाती है।