ख़बरिस्तान नेटवर्क : यौन शोषण और हत्या के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर से पैरोल दे दी गई है। इस बार राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई है। बुधवार सुबह वह कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल से सिरसा डेरा पहुंचा, जहां उसे लेने हनीप्रीत खुद मौजूद थी।
इससे पहले 13 बार मिली है पैरोल
इससे पहले 13 बार रहीम को पैरोल और फरलो मिल चुकी है। साल 2024 में भी राम रहीम ने इमरजेंसी पैरोल मांगी थी। चुनाव आयोग ने 30 सितंबर को 3 शर्तों के साथ उसकी पैरोल मंजूर की थी। शर्त थी कि राम रहीम हरियाणा का दौरा नहीं कर सकता और न ही सोशल मीडिया पर किसी चुनावी गतिविधि में शामिल हो सकता।
मर्डर और यौन शोषण केस में है बंद
आपको बता दें कि राम रहीम यौन शोषण और मर्डर केस में राम रहीम रोहतक जेल में सजा काट रहा है। यौन शोषण के मामले में उसे 20 साल की सजा मिली है।