खबरिस्तान नेटवर्क: इन दिनों में एयरलाइनों से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों का सिलसिला लगातार यात्रियों की चिंता बढ़ा रहा है। ऐसे में अब एक नहीं घटना सामने आई है यहां पर एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से मुंबई में जा रही फ्लाइट AI180 को मंगलवार सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर आपात ठहराव के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा क्योंकि फ्लाइट के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और रात 12:45 बजे पहुंची। विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी की पुष्टि होने पर करीब 4 घंटे के बाद 5:20 बजे सभी यात्रियों को फ्लाइट से भी बाहर निकाल दिया गया। पायलट ने यात्रियों को सूचित किया कि यात्रा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय जरुरी था। इस घटना ने हाल ही में घटी कुछ अन्य तकनीकी घटनाओं की याद भी ताजा कर दी है जो यह संकेत देती है कि हवाई यात्रा की सुरक्षा अब गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।
दिल्ली-रांची फ्लाइट में भी आई थी खराबी
आपको बता दें कि इससे पहले एअर इंडिया के विमान में बीते दिन भी तकनीकी खराबी देखने को मिली थी। दिल्ली से रांची जा रही AI-9695 में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण फ्लाइट को रनवे पर वापिस लौटना पड़ा था।
हांगकांग में भी वापस लौटी थी फ्लाइट
इससे पहले सोमवार को ही हांगकांग से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI315 में भी तकनीकी खराबी के चलते प्लेन को वापिस लौटना पड़ा था। इस प्लेन ने दोपहर 12:16 बजे हांगकांग एयरपोर्ट से उड़ान भरी और 90 मिनट के बाद प्लेन दोबारा रनवे पर लैंड हो गई।