खबरिस्तान नेटवर्क: दिल्ली से एक खतरनाक मामला सामने आया है। मनोहर पार्क में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है जिसके कारण भीषण आग लग गई है। इस आग के कारण 2 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं एक शख्स आग में बहुत बुरी तरह से झुलस गया है। व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती किया गया है। यह हादसा इलाके के WZ-07 सोसाइटी में हुआ है। एक घर में सिलेंडर में आग लगने के कारण यह ब्लास्ट हुआ है। आग इतनी भयानक हो गई कि 2 बच्चों की मौत हो गई और तीन गंभीर तौर पर झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
आग पर पाया काबू
आग के कारण गंभीर तौर पर झुलसे हुए एक शख्स को अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया। यह घटना बीते दिन रात 8 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना जैसे ही दमकल विभाग को मिली तो मौके पर 2 गाड़ियां पहुंच गई। दोनों गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक बच्चों का नाम 9 साल के आकाश और 12 साल की साक्षी बताया जा रहा है। वहीं संदीप पाठक नाम का एक व्यक्ति आग में पूरी तरह से जल चुका है।
पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे
आपको बता दें कि पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। पिछले साल 6 दिसंबर को नरेला में एक घर में गैस सिलेंडर फटा था। इस हादसे में 6 लोग आग में झुलस गए थे वहीं धमाका इतना भयानक था कि मकान की दीवार भी गिर गई थी। जांच में यह पता चला था कि गैस रिसाव के कारण सिलेंडर फटा था। विस्फोट होने के बाद घर में आग लगी थी जिसके बाद फायर विभाग की 2 गाड़ियों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया था।