उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। उधार पर सिगरेट न मिलने पर लड़कियों ने बवाल मचा दिया। लड़कियों ने जमकर हुडदंग मचाया और दुकान पर पत्थरबाजी की। इतना ही नहीं इन लड़कियों पर आरोप है कि इन्होंने दुकानदार के साथ मारपीट भी की। वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी मुताबिक, यह घटना झांसी कोतवाली इलाके के शिवाजी नगर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हंगामेबाज लड़कियां महिला के साथ मारपीट कर रही हैं। जिससे वहां भीड़ लग गई।
भागते वक्त एक लड़की गिर गई, जिससे लोग बात करते हैं तो वह सफाई देती है कि वह तो बचा रही थी। वहीं दूसरे वायरल वीडियो में लड़कियों को घर के दरवाजे पर पत्थर मारते हुए देखा जा रहा है साथ ही उसमें चीख पुकार की आवाज भी सुनाई दे रही है।
हुड़दंग मचाने वाली यह लड़कियां इवेंट्स में डांस करने वाली बताई गई हैं और यह पहले भी कई बवाल करा चुकी हैं। वीडियो वायरल होने व पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।