वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह का साथी कुलवंत राउके को छह दिन की पैरोल दी गई है। कुलवंत सिंह राउके के चाचा का देहांत हो गया है इसके चलते उसे पैरोल दी गई है। वह मोगा में अपने गांव जाएंगे।
आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह से जुड़े मामले में पहली बार किसी व्यक्ति को पैरोल दी गई है। गौरतलब है कि वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह व 9 अन्य सदस्यों को अजनाला पुलिस स्टेशन हिंसा के आरोप में काबू किया गया था और उन्हें 2023 से डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है।