ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में विजिलेंस की टीम लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है। अब विजिलेंस की रडार पर CIA सब इंस्पेक्टर सुखराज सिंह आए हैं। जिन्हें विजिलेंस ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। सब इंस्पेक्टर को पूछताछ के लिए विजिलेंस अपने साथ ले गई है।
ये लोग भी हो चुके हैं गिरफ्तार
आपको बता दें कि हाल-फिलहाल में विजिलेंस ने जालंधर में कई भ्रष्ट नेता, अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इसमें विधायक रमन अरोड़ा, एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर शामिल हैं।
इन सभी को विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने सबसे पहले एटीपी वशिष्ठ को गिरफ्तार किया। पिर उसके बाद सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को और उसके बाद बीते दिन बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को गिरफ्तार किया। रमन अरोड़ा 4 और हरप्रीत कौर 2 दिन की रिमांड पर हैं।