web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

US Presidential Election 2024 : अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप, कमला ने दी कड़ी टक्कर


US Presidential Election 2024 : अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप,
11/6/2024 2:39:19 PM         Ojasvi Kaushal        US Presidential Election, Donald Trump, America, Kamala Harris, Victory, Election             

अमेरिका में फिर से रिपब्लिकन पार्टी यानी डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बनती नजर आ रही है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अब तक 277 इलेक्टोरल वोट हासिल कर लिए है। बहुमत के लिए 270 वोटों की जरूरत होती है। जिससे ट्रंप ने हासिल कर लिया है। कमला हैरिस 226 सीटों पर आगे है। ट्रंप 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं।

ट्रंप बोले- यह इतिहास का सबसे महान राजनीतिक क्षण

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीत के बाद पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ समर्थकों के बीच पहुंच गए हैं। यहां ट्रंप भाषण दे रहे हैं। उन्होंने इस दौरान अपने सभी वोटर्स को धन्यवाद भी कहा है. ट्रंप ने कहा कि यह इतिहास का सबसे महान राजनीतिक क्षण है।

अभी अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस बीच अमेरिकी मीडिया आउटलेट फॉक्स न्यूज ने ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की जीत का ऐलान कर दिया है। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रतिद्वंद्वियों का पूरा फोकस 7 स्विंग स्टेट्स पर था, जिनमें से सभी में ट्रंप आगे चल रहे हैं। इनमें से दो में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत भी हासिल कर ली है।

दुनिया की सबसे जटिल इस चुनावी प्रक्रिया में राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है क्योंकि यहां पर कुल 538 इलेक्टोरल कॉलेज हैं और जीत के लिए 270 या उससे ज्यादा की जरूरत होती है। अगला राष्ट्रपति इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए ही चुना जाएगा।

अब तक 43 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 27 में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प और 15 में डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को जीत मिली है। 7 राज्यों की काउंटिंग अभी बची हुई है।

कमला हैरिस 214 सीटों पर आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, काउंटिंग के बीच काफी देर बाद कमला हैरिस ने दमदार वापसी की है। अब कमला हैरिस 214 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप 247 सीटों पर आगे हैं।

बहुमत का आंकड़ा 270

वहीं, देखना दिलचस्प होगा कि नतीजे क्या रहने वाले है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रतिद्वंद्वियों का पूरा फोकस स्विंग स्टेट्स पर रहा। इन स्विंग स्टेट्स में से पेंसिल्वेनिया किंगमेकर बन सकता है। दुनिया की सबसे जटिल इस चुनावी प्रक्रिया में राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है। इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए ही अगला राष्ट्रपति चुना जाएगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेमोक्रेट्स के वफादार ब्लू स्टेट ने कमला को जीत दिलाई है। जबकि, रिपब्लिकन पार्टी के वफादार रेड स्टेट से डोनाल्ड ट्रम्प जीत रहे हैं। जब तक 7 स्विंग स्टेट का नतीजा नहीं आएगा तब तक कोई पार्टी जीत का दावा नहीं कर सकती।

2 स्विंग स्टेट के नतीजे आए

आपको बता दें कि स्विंग स्टेट वे राज्य हैं जहां दोनों पार्टियों के बीच वोट का मार्जिन काफी कम रहता हैं। इन राज्यों में 93 सीटें हैं। 2 स्विंग स्टेट्स नॉर्थ कैरोलिना और जॉर्जिया के नतीजे आ गए हैं। ट्रम्प को नॉर्थ कैरोलिना में और हैरिस को वर्जिनिया में जीत मिली है। ट्रम्प ने बाकी 5 स्विंग स्टेट्स में बढ़त बना ली है। अगर ट्रम्प इन राज्यों में जीत हासिल करते हैं तो वे चुनाव जीत जाएंगे।

7 स्विंग स्टेट्स का क्या है हाल?

एरिजोना - ट्रम्प आगे चल रहे हैं

जॉर्जिया - ट्रम्प की जीत

मिशिगन - ट्रम्प आगे चल रहे हैं

नेवादा - ट्रम्प आगे चल रहे हैं

नॉर्थ कैरोलिना - ट्रम्प की जीत

पेंसिल्वेनिया - ट्रम्प आगे चल रहे हैं

विस्कॉन्सिन - ट्रम्प आगे चल रहे हैं

स्विंग स्टेट में दोनों पार्टियों में वोट मार्जिन काफी कम रहा

स्विंग स्टेट वे राज्य हैं जहां दोनों पार्टियों के बीच वोट का मार्जिन काफी कम रहता हैं। ये किसी भी तरफ जा सकते हैं। इन राज्यों में 93 सीटें हैं। NYT के मुताबिक 7 में से 5 राज्यों में डोनाल्ड ट्रम्प लीड कर रहे हैं।

5 नवंबर को वोटिंग हुई शुरू हुई

अमेरिका के 50 राज्यों में 538 इलेक्टोरेल वोट्स यानी सीटों के लिए वोटिंग मंगलवार (5 नवंबर) को भारतीय समय के मुताबिक शाम 4 बजे शुरू हुई जो आज सुबह करीब 9:30 तक चली। राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के भी चुनाव हुए हैं। इनमें भी ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन को बढ़त मिली हुई है।

इस चुनाव में अगर ट्रम्प जीतते हैं तो 4 साल बाद व्हाइट हाउस में वापसी करेंगे। ट्रम्प 2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। वहीं, अगर कमला हैरिस जीततीं हैं तो वे पहली महिला राष्ट्रपति बन इतिहास रच देंगी। वे फिलहाल अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं।

'US Presidential Election','Donald Trump','America','Kamala Harris','Victory','Election'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • क्या है H-1B वीजा?

    क्या है H-1B वीजा? अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी से रामास्वामी ने इसे खत्म करने की कही बात

  • अमेरिका में बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर

    अमेरिका में बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर , 10 हजार होंगी मूर्तियां

  • अमेरिका में डॉ. भीमराव अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण,

    अमेरिका में डॉ. भीमराव अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण, भारतीय मूल के लोग हुए शामिल

  • इजराइली हमलों में 50 बंधको की मौत

    इजराइली हमलों में 50 बंधको की मौत , जो बाइडेन के आदेश पर सीरिया पर अमेरिका का हमला

  • अमेरिका में गुरपतवंत पन्नू की हत्या की साजिश में भारत विरोधी रैली,

    अमेरिका में गुरपतवंत पन्नू की हत्या की साजिश में भारत विरोधी रैली, भारतीय झंडे का किया अपमान

  • जालंधर के युवक की America में सड़क हादसे में मौत,

    जालंधर के युवक की America में सड़क हादसे में मौत, रोजी-रोटी के लिए 14 साल पहले छोड़ा था घर

  • अमेरिका में हरियाणा के परिवार की मौ+त

    अमेरिका में हरियाणा के परिवार की मौ+त , संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव

  • अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन पर किया हमला,

    अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन पर किया हमला, ठंड से 36 बच्चों की मौत

  • अमेरिका से 24 दिन बाद घर पहुंचा बेटे का शव,

    अमेरिका से 24 दिन बाद घर पहुंचा बेटे का शव, गोली लगने से हुई थी मौत

  • अमेरिका में पंजाबी युवक की गोली मारकर ह'त्या,

    अमेरिका में पंजाबी युवक की गोली मारकर ह'त्या, 9 महीने पहले गया था विदेश

Recent Post

  • जालंधर के विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के सामने रखा बिल,

    जालंधर के विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के सामने रखा बिल, 2 से अधिक बच्चों पर जुर्माना व वोट रद्द की मांग रखी, देखें Video

  • शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगा रचा इतिहास,

    शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगा रचा इतिहास, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल-डीजल

  • इंग्लैंड में शुभमन ने लगाया दोहरा शतक,

    इंग्लैंड में शुभमन ने लगाया दोहरा शतक, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल

  • इंग्लैंड की सरजमीं पर गरजा पंजाबी,

    इंग्लैंड की सरजमीं पर गरजा पंजाबी, इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने शुभमन गिल

  • दिल्ली सरकार का यूटर्न,

    दिल्ली सरकार का यूटर्न, 10-15 साल पुरानी डीजल-पेट्रोल गाड़ियों को मिलेगा तेल

  • सुखना लेक के खोले गए Flood Gate,

    सुखना लेक के खोले गए Flood Gate, चंडीगढ़ वालों के लिए बजी खतरे की घंटी

  • हाईकोर्ट में रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की हुई सुनवाई,

    हाईकोर्ट में रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की हुई सुनवाई, अग्रिम जमानत पर इस दिन होगा फैसला

  • जिम में एक्सरसाइज करते युवक की हर्ट अटैक से मौ'त,

    जिम में एक्सरसाइज करते युवक की हर्ट अटैक से मौ'त, 170 किलो था वजन

  • जालंधर पुलिस ने 5 नशा तस्करों को किया अरेस्ट,

    जालंधर पुलिस ने 5 नशा तस्करों को किया अरेस्ट, 5 किलो हेरोईन के साथ हथियार किए बरामद

  • बंगा में 9 महीने के बच्चे की मां ने किया सुसाइड,

    बंगा में 9 महीने के बच्चे की मां ने किया सुसाइड, तलाक के लिए दबाव बनाता था पति

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY