पंजाब में 31 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद आज स्वप्न शर्मा ने जांलधर पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभाल लिया है। चार्ज संभालते ही सीपी ने सारे दफ्तरों का दौरा किया और वर्क्स स्टेशन भी चैक किए। इस दौरान सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग करके शहर के हालातों के बारे में जानकारी हासिल की।
3 चीजों पर रहेगा फोकस
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि शहर में उनका फोक्स तीन चीजों पर रहेगा। पहला क्राइंट कंट्रोल, दूसरा पेटी क्राइम, तीसरा ऑग्रेनाइजड क्राइम इसी के साथ इस बात पर भी खास ध्यान दिया जाएगा कि जो अक्स पब्लिक के सामने पुलिस का खराब होता जा रहा है। उसको भी सुधारने का काम किया जाएगा। शहर में किसी तरह के क्राइम को बढ़ने नहीं दिया जाएगा।
4 बार डिस्क अवॉर्ड से हो चुके हैं सम्मानित
उन्होंने आगे कहा कि हरेक अधिकारियों को खास हिदायतें दी जाएंगी कि अपने अपने एरिया में रात के समय भी गश्त करवाएं। ताकि पब्लिक सुरक्षित रह सके और लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। पब्लिक से भी अपील है कि पुलिस का पूरा सहयोग करें। किसी तरह की दिक्कत परेशानी आती है तो उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क कर सकते हैं। पंजाब पुलिस के DGP ने 4 बार उन्हें डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया।
कांगड़ा जिले के ढोंग में जन्मे हैं सीपी
नए पुलिस कमिश्रनर स्वप्न शर्मा का जन्म 10 अक्तूबर 1980 को कांगड़ा के ढोंग गांव में हुआ है और अपने प्रोफेशन में सबसे बहादुर अफसर में माने गए हैं। खास तौर पर गैंगस्टरों को लेकर। उनके पिता महेश चंद्र कर्नल रह चुके हैं। माता वीना शर्मा हाउस फाइफ हैं।
AIG काउंटर इंटेलिजेंस में भी दे चुके हैं अपनी सेवाएं
सबसे पहले शिमला के चौपाल में ब्लॉक डवलपमेंट अफसर के रुप में काम कर चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने UPSC परीक्षा पास की। जिसके बाद वह राजपुरा, लुधियाना और दूसरे कई शहरों में तैनात रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ भी 10 महीने तक अपनी ड्यूटी निभाई है। फाजिल्का और बठिंडा जिलों में तैनात रहे दो बार AIG काउंटर इंटेलिजेंस के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।