ख़बरिस्तान नेटवर्क : सोशल मीडिया पर 500 रुपए के नोट बंद करने की चर्चा काफी जोरों पर है। दावा किया जा रहा है कि सरकार 500 के नोटों को बंद कर 100-200 रुपए के नोट ही चलाना चाहती है। जिस कारण 500 के नोट चलन में कम आ रहे हैं। पर रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सोशल मीडिया पर चल रही इन सभी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि 500 रुपए के नोट बंद नहीं किए जा रहे हैं।
500 के नोट बंद करने के कोई निर्देश नहीं
RBI ने कहा कि 500 रुपए के नोट बंद करने के कोई भी निर्देश नहीं दिए गए हैं। सभी 500 के नोट पूरी तरह से वैध हैं और पूरे देश में लेन-देन के लिए इसका इस्तेमाल हो रहा है। 500 के नोट बंद करने का हमारा कोई विचार नहीं है और न ही ऐसी कोई समय सीमा है जिसमें कहा गया है कि 500 के नोट वापिस लिए जा रहे हैं।
इस कारण छोटे नोटों की सप्लाई बढ़ाई
RBI ने आगे कहा कि 100-200 रुपए के नोट की सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। सभी बैंकों के एटीएम में छोटे नोटों को बढ़ाने के लिए कहा गया था। ताकि बाजार में 100-200 के नोट उपलब्ध रहें। छोटे नोटों की सप्लाई बढ़ाने का सिर्फ यह उद्देश्य था कि लोगों की शिकायतों को दूर करना था। क्योंकि छोटे नोट नहीं मिल रहे थे।
साल 2026 तक होंगे 500 के नोट बंद
आपको बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि सरकार ने RBI सहमति के बाद 500 रुपए के नोट मार्च 2026 तक बंद कर सकती है। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि बड़े नोटों को चलन में कम किया जा सके। जिस तरह से 2 हजार के नोटों को मार्किट से गायब हो गए हैं, ठीक उसी तरह से 500 के नोट भी धीरे-धीरे हो जाएंगे।