कांग्रेस से अरविंदकर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद आज मंगलवार को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बनाया गया है। बता दें कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का यादव को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। देवेंद्र यादव पंजाब में भी कांग्रेस के प्रभारी हैं।

कुछ दिन पहले अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली में राजनीति गरमा गई थी। अरविंदर लवली ने कई मुद्दों पर नाराजगी जताई थी। लवली के इस्तीफे के बाद से देवेंद्र यादव को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने का कयास लगाया जा रहा था।