कपूरथला के सिविल अस्पताल में दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात बच्चा लापता हो गया। जैसे ही इसका पता बच्चे के मां-बाप को चला तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं सिविल अस्पताल में बच्चे को ढूंढने के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दादी ने लगाए बच्चा चोरी के आरोप
बच्चे की दादी किरणदेवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक महिला नर्स बनकर उनसे मिली थी। महिला बच्चे को लेकर नीचे लेबोटरी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जब वह SMO ऑफिस के पास पहुंची तो महिला ने कहा कि आपका आधार कार्ड चाहिए। तो उसने महिला से कहा कि आधार कार्ड तो ऊपर वार्ड में है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
महिला के कहने पर दादी बच्चा महिला को पकड़ा कर आधार कार्ड लेने चली गई। लेकिन जब वह नीचे आई तो संदिघ्ध महिला और बच्चा दोनों गायब थे। इस घटना के बाद सिविल अस्पताल के प्रशासन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।