web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर बोलीं नारायण सिंह की पत्नी, कहा- पति ने सही काम नहीं किया


 सुखबीर सिंह  बादल पर हुए हमले को लेकर बोलीं नारायण सिंह की पत्नी,
12/4/2024 3:46:07 PM         Kushi Rajput        Sukhbir Singh Badal, Narayan Singh wife spoke about the attack on Sukhbir Singh Badal , Narayan Singh wife              

पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल पर हमला किया गया है। हालांकी वो इस हमले में बाल-बाल बच गए। सुखबीर बादल पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक के चौड़ा गांव का नारायण सिंह है। नारायण सिंह की पत्नी जसमीत कौर ने कहा पति सुबह घर से श्री दरबार साहिब में बरसी कार्यक्रम बोलकर निकला था। 

पत्नी बोली - जो भी किया है, बिल्कुल गलत है

लेकिन मुझे  इस घटना के बारे में कुछ नहीं पता। पहले भी वह अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, चंडीगढ़ की जेल में सजा काट चुका है। उन्होंने जो भी किया है, बिल्कुल गलत है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने किन हालातों में यह कदम उठाया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है

मामले की जांच जारी 

जानकारी के अनुसार नारायण सिंह के 2 बेटे हैं। दोनों वकील हैं। हालांकि जब पुलिस नारायण सिंह के घर  पहुंची तब सिर्फ उनकी पत्नी मौजूद थी।  घर में और कोई नहीं है। पुलिस ने कहा परिवार के सदस्यों से भी चर्चा होगी।  फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

बिट्टू को भी मारने की थी कोशिश

बिट्टू ने कहा है कि इसी आरोप ने उन्हें भी जान से मारने की एक बार कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि जब वे 2009 में श्री आनंदपुर साहिब के सांसद थे, तब इस हमले का आरोपी नारायण सिंह चौड़ा उन्हें मारने की कोशिश कर रहा था। रूपनगर के तत्कालीन एसएसपी ने उन्हें चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि आरोपी उन पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। जिकसे बाद उन्होंने तीन दिन अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। 

सभी आरोपियों को इसी ने फरार करवाया - बिट्टू

बिट्टू ने कहा कि गुरु का शुक्र है कि इस हमले में सुखबीर सिंह बादल का बचाव हो गया है। हालांकि उनका कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि यह एक बहुत बड़ी घटना है। उन्होंने कहा कि उनके दादा पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या 1995 में हुई थी। उस समय सारे पकड़े गए आरोपियों को बुड़ैल जेल से भगाने में भी शामिल था। जो कि बहुत बड़े क्रिमिनल हैं। उन सभी आरोपियों को इसी ने फरार करवाया था।

सीएम मान ने की कड़ी निंदा

सीएम मान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- पंजाब पुलिस ने आज एक बड़ी घटना होने से रोक दी।  यह पंजाब पुलिस की तत्परता का ही नतीजा है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश नाकाम हो गई है। पुलिस ने अपनी तत्परता से हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।  मैं पुलिस की तत्परता की सराहना करता हूं, सुखबीर बादल जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं।  मैंने पुलिस को घटना की तुरंत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश जारी किये हैं। 

हाथ में पिस्तौल लेकर सुखबीर बादल की तरफ दौड़ा आरोपी 

बता दें कि सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त द्वारा दी गई सजा के तहत श्री दरबार साहिब के द्वार पर सेवा कर रहे थे।  इसी दौरान एक शख्स हाथ में पिस्तौल लेकर सुखबीर बादल की तरफ दौड़ा और फायरिंग कर दी। हालांकि गोली दीवार पर लगी, जिसमें सुखबीर बादल बाल-बाल बच गये। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

'Sukhbir Singh Badal','Narayan Singh wife spoke about the attack on Sukhbir Singh Badal','Narayan Singh wife'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • कोटकपूरा मामले में सुखबीर बादल को मिली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

    कोटकपूरा मामले में सुखबीर बादल को मिली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

  • शिरोमणि अकाली दल में बगावत

    शिरोमणि अकाली दल में बगावत , सुखबीर बादल से मांगा इस्तीफा

  • सुखबीर बादल आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने हो सकते है पेश

    सुखबीर बादल आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने हो सकते है पेश , कल की थी कोर कमेटी भंग

  • सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए

    सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए , गलतियों के जवाब का बंद लिफाफे में सौंपा पत्र

  • सुखबीर बादल की लगातार बढ़ रही मुश्किलें

    सुखबीर बादल की लगातार बढ़ रही मुश्किलें , पूर्व IG खटड़ा ने कहा- सुखबीर ने डेरा सिरसा से मांगी वोटें

  • गोल्डन टेंपल में पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग,

    गोल्डन टेंपल में पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग, पंजाब से दिल्ली जा रही ट्रेन में मचा हड़कंप

  •  सुखबीर सिंह  बादल पर हुए हमले को लेकर बोलीं नारायण सिंह की पत्नी,

    सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर बोलीं नारायण सिंह की पत्नी, कहा- पति ने सही काम नहीं किया

  • सुखबीर सिंह बादल ने पूरी की धार्मिक सजा,

    सुखबीर सिंह बादल ने पूरी की धार्मिक सजा, पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब जल्द स्वीकार हो सकता है इस्तीफा

Recent Post

  • जालंधर के विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के सामने रखा बिल,

    जालंधर के विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के सामने रखा बिल, 2 से अधिक बच्चों पर जुर्माना व वोट रद्द की मांग रखी, देखें Video

  • शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगा रचा इतिहास,

    शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगा रचा इतिहास, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल-डीजल

  • इंग्लैंड में शुभमन ने लगाया दोहरा शतक,

    इंग्लैंड में शुभमन ने लगाया दोहरा शतक, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल

  • इंग्लैंड की सरजमीं पर गरजा पंजाबी,

    इंग्लैंड की सरजमीं पर गरजा पंजाबी, इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने शुभमन गिल

  • दिल्ली सरकार का यूटर्न,

    दिल्ली सरकार का यूटर्न, 10-15 साल पुरानी डीजल-पेट्रोल गाड़ियों को मिलेगा तेल

  • सुखना लेक के खोले गए Flood Gate,

    सुखना लेक के खोले गए Flood Gate, चंडीगढ़ वालों के लिए बजी खतरे की घंटी

  • हाईकोर्ट में रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की हुई सुनवाई,

    हाईकोर्ट में रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की हुई सुनवाई, अग्रिम जमानत पर इस दिन होगा फैसला

  • जिम में एक्सरसाइज करते युवक की हर्ट अटैक से मौ'त,

    जिम में एक्सरसाइज करते युवक की हर्ट अटैक से मौ'त, 170 किलो था वजन

  • जालंधर पुलिस ने 5 नशा तस्करों को किया अरेस्ट,

    जालंधर पुलिस ने 5 नशा तस्करों को किया अरेस्ट, 5 किलो हेरोईन के साथ हथियार किए बरामद

  • बंगा में 9 महीने के बच्चे की मां ने किया सुसाइड,

    बंगा में 9 महीने के बच्चे की मां ने किया सुसाइड, तलाक के लिए दबाव बनाता था पति

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY