जालंधर के गोराया में आज मुंबई की पुलिस ने की। इस रेड के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ मुंबई ले गई। मुंबई पुलिस के साथ जालंधर पुलिस भी उनके साथ रही। आरोपी ने मुंबई में एक व्यक्ति के घर से 15 लाख रुपए की हीरे की अंगूठी चोरी करने के मामले में अरेस्ट किया है।
घर पहुंचकर चुराई अंगूठी
घटना के बारे में पीड़ित युवराज तूर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी बीमार थी और मुंबई के अस्पताल में ईलाज चल रहा था। इस दौरान अट्टा गांव का सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती उनसे मिलने आया। मिलने के बाद वह हमारे घर आया और उसने मौका पाकर वहां से हीरे की अंगूठी चुरा ली।
सीसीटीवी से हुआ घटना का खुलासा
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। जिसमें सतिंदर अंगूठी चुराते हुए दिखाई दे रहा था। पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत मुंबई पुलिस को दी और केस दर्ज करवाया। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गोराया में गिरफ्तार कर उसे अपने साथ ले गई।